News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

गोदाम में चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

  • Share
गोदाम में चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/05/2026

देहरादून:पुलिस कप्तान देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने गोदाम में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
बीती 4 जुलाई को ब्रह्मपुरी, पटेलनगर निवासी वादी द्वारा कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी चौहान हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री,लोहियानगर, निरंजनपुर के पीछे स्थित गोदाम में रखी पीतल, तांबा, कांसा की मूर्तियां, घंटियां तथा लोहे का अन्य सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया, संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार की गई कार्रवाई के दौरान आज रविवार को मंडी के पीछे चक्की टोल मार्ग से घटना में शामिल राहुल साहनी (24 वर्ष) पुत्र चन्द्रेशर साहनी, निवासी ग्राम बिरदीपुर, थाना शिमली, जिला दरभंगा (बिहार), वर्तमान निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून तथा गोपाल साहनी (27 वर्ष) पुत्र बिन्देसार साहनी, निवासी ग्राम सुस्तफापुर, थाना विशनपुर, जिला दरभंगा (बिहार), वर्तमान निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून को गिरफ्तार किया गया। वहीं घटना में शामिल एक विधि-विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी वे नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी किए गए कुछ सामान को उन्होंने राह चलते कबाड़ियों को बेच दिया था, जबकि शेष सामान बेचने की तैयारी में थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक लोहे की चकरी (लगभग 50 किलोग्राम), दो लोहे के बाट (लगभग 5 किलोग्राम) तथा दो लोहे के हथौड़े एवं एक लोहे का बाट (लगभग 1 किलोग्राम) बरामद किया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, कांस्टेबल सुधांशु,विनोद कुमार तथा संजीव कुमार शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
रानीपोखरी में ईमानदारी और सतर्कता की मिसाल: 7 लाख का खोया हार पुलिस ने मालिक तक* पहुँचाया

रानीपोखरी में ईमानदारी और सतर्कता की मिसाल: 7 लाख का खोया हार पुलिस ने मालिक तक* पहुँचाया