News :
नशे का माल खरीदने को 2 युवको ने चुराई 3 बाइक, गिरफ्तार जन्माष्टमी पर शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्रों व शिक्षको को कप्तान श्वेता ने किया सम्मानित डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार* सड़को पर जाम टकराने वालो को पुलिस ने करवाई थाने की सैर,20 शराबी पकडे ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़ दून पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 12 लाख धोखधड़ी मामले में पुत्र के बाद पिता भी गिरफ्तार खुशखबरी: देहरादून जू में उत्तराखंड़ वासी कर सकेंगे सफेद टाइगर के दीदार

डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

09/07/2026



देहरादून:  वादी रमनदीप सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी ग्रेवाल ग्रीन व्यू ऋषिकेश रोड, डोईवाला, देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि बीती जुलाई माह में वह अपनी स्कूटी सं0-  (यूके 07 एच ए -5479) से डोईवाला की ओर आ रहा था, तो सीमेन्ट फेक्ट्री के करीब सौंग नदी डोईवाला के पास अज्ञात व्यक्तियो द्वारा उसे तमन्चा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी स्कूटी को जबरन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।  वादी के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली डोईवाला पर मु०अ०सँ०- 230/26, धारा- 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल कोतवाली डोईवाला तथा एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम का गठन किया गया।  

गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।  इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आए अभियुक्तों की अध्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। 

पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे अथक प्रयासों व मुखबिर की सूचना पर कल पुलिस टीम द्वारा पुरानी घमंडपुर रोड, जौलीग्रान्ट, डोईवाला से घटना में शामिल 02 अभियुक्तो 1- हर्षदीप सिंह पुत्र सिंदर सिंह निवासी दादूपुर, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर, (उम्र- 23 वर्ष), अंकित कुमार पुत्र संतरपाल निवासी ग्राम अब्दीपुर, थाना खानपुर, जिला हरि‌द्वार, (उम्र- 22 वर्ष) को घटना में लूटी गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो की तलाशी में उनके कब्जे से उक्त घटना में प्रयुक्त 12 बोर तथा 315 बोर के 02 अवैध तमंचे तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद हुए। 

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि वह नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त वाहन लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में शामिल उनके एक अन्य साथी को कुछ दिन पूर्व अवैध तमंचे के साथ हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।  आज भी अभियुक्त पुनः किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में वापस देहरादून आए थे।

 गिरफ्तार अभियुक्त हर्षदीप पूर्व में चोरी व लूट की घटनाओं में जेल जा चुका है तथा अभियुक्त अंकित पूर्व में देहरादून में ही एक प्राइवेट सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था तथा डोईवाला क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के साथ रहता था, जिस कारण उसे क्षेत्र की अच्छी जानकारी थी। गिरफ्तार अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
इस बार 30 अप्रैल को होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ, इस दिन तय होगी कपाट खुलने की तिथि

इस बार 30 अप्रैल को होगा चारधाम यात्रा का शुभारंभ, इस दिन तय होगी कपाट खुलने की तिथि