News :
प्रकाश पर्व के अवसर पर दून पुलिस ने रूट किया डाइवर्ट कप्तान प्रमेन्द्र ने दोपहिया सवारियों को पहनाया हेलमेट, जीवन है अनमोल की दी सीख ऋषिकेश क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने निरीक्षक नरेंद्र रावत को स्मृति चिह्न देकर दी विदाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन 20 से 22 नवंबर को उत्तराखंड में होंगे मोहन भागवत देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ा आकर्षण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण प्रेमनगर में मिले युवती के शव मामले में पुलिस को मिला सुराग, सीसीटीवी में घटनास्थल के पास दिखी एक कार प्रेमनगर क्षेत्र में कूड़े के ढेर पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका दून पुलिस ने छात्रों को बताए यातायात के नियम, हेलमेट पहनने की करी अपील

ऋषिकेश क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

  • Share
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

shikhrokiawaaz.com

11/20/2026


देहरादून: बीती 17 नवंबर को वादी विकास पुत्र गिरीश, निवासी गली नं0-13, मनसा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मनसा देवी फाटक से घर की ओर आते समय  स्कूटी संख्या (यूके14जी-3273) पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने पीछे से आकर उनके हाथ से उनका (सैमसंग गैलेक्सी   एस 25 अल्ट्रा) मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग ₹1,36,000/- थी, छीनकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 607/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर कोतवाली ऋषिकेश पर  गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसि पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप कल चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा  मनसा देवी फाटक से नटराज की ओर जाने वाली सड़क के पास से 02 अभियुक्तों 01 : अमन गोड पुत्र अंगद गोड मूल निवासी ग्राम इन्दोली, थाना ऊभान, जनपद बलिया, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी गली नं0-5, वार्ड नं0-4, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, (उम्र 24 वर्ष) तथा 02 : हिमांशु शर्मा पुत्र वीरेन्द्र शर्मा निवासी मोहल्ला धर्मकांटा, तहसील/थाना मीरगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी बापू ग्राम, गली नं0-3, आईडीपीएल, ऋषिकेश, (उम्र 26 वर्ष) को घटना में छीने गए (सैमसंग गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा) मोबाइल फोन बरामद होने पर मौके से गिरफ्तार किया गया।  घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या (यूके 14जे -3273) को सीज़ किया गया।

   पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त मोबाइल छिनौती की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त मोबाइल को सस्ते दामों बेचने की फिराक में थे, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
Comments
comment
date
latest news
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किया गया बड़ा फेरबदल

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किया गया बड़ा फेरबदल