News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

विदेशी करेंसी और जेवरात चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा,दो अपराधी गिरफ्तार

  • Share
विदेशी करेंसी और जेवरात चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा,दो अपराधी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/07/2026

देहरादून:जनपद में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बंद मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि बीती 4 जुलाई को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र निवासी सीता कुकरेती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर विदेशी करेंसी, आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए हैं।
उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 जुलाई की रात मोथरोवाला पुल के पास सपेरा बस्ती के पीछे से दो आरोपियों निसार अली उर्फ लोटा उर्फ मनीष (27 वर्ष) निवासी आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी, देहरादून तथा नासिर उर्फ निन्ना (41 वर्ष) निवासी ग्राम शापुर, थाना बेहट, सहारनपुर (हाल निवासी आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी, देहरादून) को गिरफ्तार किया।
उक्त दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए दिन में अलग-अलग इलाकों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे तथा रात के समय मौका मिलते ही चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
दोनों आरोपी पहले भी चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपी6 के पास से चोरी किये गये इंडोनेशियन करेंसी, चांदी की पायल और बिछुए, बच्चों का ताबीज, आर्टिफिशियल ज्वैलरी,1,7 सौ नकद, लेडीज हैंडपर्स के साथ लोहे की रॉड, पेचकस, टॉर्च, चाकू, आरी, कटर, प्लास और अन्य औजार भी बरामद किए।
पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार