News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

दून पुलिस ने ईद-उल-जुहा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए, नगर क्षेत्र 5 जोन में विभाजित*

  • Share
दून पुलिस ने ईद-उल-जुहा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए, नगर क्षेत्र 5 जोन में विभाजित*

shikhrokiawaaz.com

05/27/2026

देहरादून:ईद-उल-जुहा पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए दून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरे नगर क्षेत्र को 5 जोन, 11 सेक्टर और 35 सब-सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें विभिन्न स्तरों पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार जोन स्तर पर पुलिस उपाधीक्षक, सेक्टर स्तर पर निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा सब-सेक्टर स्तर पर उप-निरीक्षक को प्रभारी बनाया गया है। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था बनी रहे।
पर्व के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय गणमान्य एवं सर्वधर्म समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण कर लोगों को केवल निर्धारित स्थलों पर ही कुर्बानी करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की नमाज न अदा करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही पूर्व में दर्ज विवादों को ध्यान में रखते हुए गौकशी एवं अवैध पशु कटान से जुड़े मामलों में संलिप्त व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
बद्रीनाथ वन प्रभाग की नवनियुक्त उप वन संरक्षक ने पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट*

बद्रीनाथ वन प्रभाग की नवनियुक्त उप वन संरक्षक ने पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट*