News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

अवैध रूप से भारत में रह रही 01 बांग्लादेशी महिला को दून पुलिस ने लिया हिरासत में

  • Share
अवैध रूप से भारत में रह रही 01 बांग्लादेशी महिला को दून पुलिस ने लिया हिरासत में

shikhrokiawaaz.com

08/14/2026



देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग/ सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज कोतवाली पटेलनगर पुलिस तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पंजाबी कॉलोनी निकट आइएसबीटी में किराये पर रह रही महिला के संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे पहचान संबधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई, संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त महिला हमीदा खान पत्नी अकरम खान को आवश्यक पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जहाँ उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना असली नाम हमीदा अख्तर पुत्री मो० हसन निवासी ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका, बांग्लादेश उम्र 38 वर्ष बताया गया,  जिसके फ़ोन से पुलिस को उसकी हमीदा अख्तर के नाम से एक बांग्लादेशी आईडी व एक बांग्लादेशी पासपोर्ट की फ़ोटो प्राप्त हुई। अवैध रूप से भारत मे रहने पर उक्त महिला को हिरासत में लेते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 


पूछताछ में अभियुक्ता हमीदा अख्तर उर्फ हमीदा खान पत्नी मो० अकरम पुत्री मो० हसन निवासी ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका, बांग्लादेश, उम्र 38 वर्ष हाल निवासी - पंजाबी कॉलोनी, निकट आइएसबीटी, पटेलनगर द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2017 में असम बॉर्डर से भारत आई थी तथा वर्ष 2018 में उसने दिल्ली के रहने वाले अकरम नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया था, तथा डेढ़ वर्ष पूर्व अपने पति के साथ देहरादून आ गयी। देहरादून में उसके पति ने चांचक पुल के पास एक बुटीक खोला था, जिसे वह अपने पति के साथ मिलकर संचालित कर रही थी। देहरादून आने के बाद वह अपने पति के साथ अलग-अलग स्थानों पर किराए पर रही। अवैध रूप से अभियुक्ता के भारत मे रहने में उसकी सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
Comments
comment
date
latest news
हमारा मुख्य उद्देश्य एक स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराना है:एसपी चमोली

हमारा मुख्य उद्देश्य एक स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराना है:एसपी चमोली