News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Share
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/01/2026


देहरादून:पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में करीब चार महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नयागांव सेवलाखुर्द, चंद्रबनी, पटेलनगर निवासी हर्ष वालिया पुत्र राजीव वालिया ने पटेलनगर कोतवाली शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि मामूली विवाद के बाद हार्दिक शर्मा और उसके अन्य साथियों ने उनकी मोटरसाइकिल को आई-20 कार संख्या यूके07डीई6267 से टक्कर मार दी और जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।
पुलिस द्वारा बीती 2 मई को नामजद अभियुक्त हार्दिक शर्मा पुत्र अजय कुमार, निवासी खोदेवी, थाना नकुड़, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।वहीं मामले में नामजद उदित पुत्र पंकज किरन घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
जिस क्रम में 31 अगस्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उदित(उम्र23) पुत्र पंकज किरन, निवासी मकान नंबर ए-47, गायत्री पुरम, निकट शोभित यूनिवर्सिटी, मोदपुरम, पल्लवपुर, मेरठ, उत्तर प्रदेश,को
दून अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
अवैध खनन करने वाले भू-स्वामी पर 2.60 लाख जुर्माना

अवैध खनन करने वाले भू-स्वामी पर 2.60 लाख जुर्माना