News :
देहरादून में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, महज़ 300 रूपये के लिए कर डाली हत्या ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी,बुजुर्ग दंपत्ति व घरेलू सहायिका की हत्या सेवा संकल्प अभियान के जरिये 1611 बुजुर्ग पेंशन के लिए चिन्हित, नवंबर से मिलेगी पेंशन बद्रीनाथ में पुलिस बनी श्रद्धालुओं की मददगार, खोए मोबाइल, नकदी व एटीएम कार्ड लौटाए युवक के साथ मारपीट करता यूटयूबर 3 दोस्तो संग गिरफ्तार बस चालक के साथ मारपीट करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार चकराता में स्कूली बच्चो ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली,नुक्कड नाटक से एकजुटता का सन्देश 10.19 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा और समर्पण समाज के लिए अनुकरणीय: धामी 1 किलो 20 ग्राम गांजा तस्करी करती महिला गिरफ्तार

बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डांस पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार

  • Share
बर्थडे पार्टी में तमंचे पर डांस पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/17/2026


रुड़की:कोतवाली रुड़की क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध तमंचा लहराकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
कोतवाली रुड़की पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान सर्विस लाइन डबल फाटक क्षेत्र से आरोपी अंशुल कुमार(उम्र22)पुत्र देवेन्द्र राम निवासी शाकुम्बरी इन्क्लेव, दिल्ली रोड, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामले में कोतवाली रुड़की की पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Comments
comment
date
latest news
बाल विवाह को रोकने के लिए पिथौरागढ़ में की गई  महत्वपूर्ण बैठक

बाल विवाह को रोकने के लिए पिथौरागढ़ में की गई महत्वपूर्ण बैठक