News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

शहर के यातायात को सुधारने व सुधारीकरण के लिए डीएम ने जारी की धनराशि

  • Share
शहर के यातायात को सुधारने व सुधारीकरण के लिए डीएम ने जारी की धनराशि

shikhrokiawaaz.com

03/28/2025


देहरादून-: जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा एनएच अधिकारियों को आशारोड़ी पर 25 अप्रैल तक हाईमास्क लाईट लगाने के निर्देश दिए है। वहीं राजधानी को जाम से मुक्त करवाने को जिलाधिकारी द्वारा पोल शिफ्ट, लेफ्टटर्न फ्री, पुलिस बूथ शिफ्ट, सर्विस लेन, स्लीप वे निर्माण, डिवाईडर रि- डिजाईन आदि यातायात सुधार कार्यों को मौके पर ही 10 लाख का फण्ड स्वीकृत किया गया है। 

वहीं जिलाधिकारी द्वारा मसूरी-किमाड़ी मोटर मार्ग सुधारीकरण को जिला योजना से 40 लाख फंड की स्वीकृति दी गयी है।
लच्छीवाला में ही नही बल्कि अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में एनएचएआई अनिवार्य रूप से तत्काल सुधार करेगी। पुलिस के सभी कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम से लिंक होने पर एसपी यातायात ने डीएम का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी द्वारा शहर के यातायात को व्यवस्थित करने को चिन्हित खम्बो, ट्रांसफार्मरस व 4 वाइन शॉप को हटाने के आदेश जारी किए है।

वहीं शहर में निगरानी रखने को प्रशासन द्वारा लगाए गए कैमरों में खराबी निकलने पर जिलाधिकारी द्वारा खराब कैमरों पर एचपी को पेनल्टी लगाई है व पीआईयू को टाइम अल्टीमेटम दिया गया है।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान चमोली ने किया अपराध गोष्ठी का सम्मेलन

पुलिस कप्तान चमोली ने किया अपराध गोष्ठी का सम्मेलन