News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

डीएम व पुलिस कप्तान ने किया संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण

  • Share
डीएम व पुलिस कप्तान ने किया संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

01/23/2025


देहरादून-: राजधानी में आज सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनावों को निर्बाध रूप से सम्पन्न करवाने को राजधानी पुलिस द्वारा चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई, और चुनाव किसी भी तौर पर प्रभावित न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। 

जिला प्रशासन द्वारा राजधानी देहरादून में 379 संवेदनशील व 302 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र चयनित किये थे जिनमें भारी पुलिस फ़ोर्स की निगरानी में सकुशल मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई थी। वहीं चुनावो को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने को जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल व पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा स्वयं पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियो द्वारा मतदान स्थल की सुरक्षा व्यवस्था सहित मतदान केंद्र में भीतर की व्यवस्था की स्वयं से जांच की। दोनो अधिकारियों द्वारा इस दौरान व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों से केंद्रों की वर्तमान स्थिति व किसी भी प्रकार के व्यवधानों की स्थिति भी जानी।

संवेदनशील व अति संवेदनशीलता के लिहाज से उक्त स्थलों पर चुनावो को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने पर पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा सुरक्षा बलों से वार्ता कर उनकी सराहना की व मतदान को आखिरी तक सम्पन्न करवाने को ड्यूटी पर बने रहने को कहा।
Comments
comment
date
latest news
गुमशुदा युवती को गैरसैंण पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

गुमशुदा युवती को गैरसैंण पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया