News :
चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में नगुण बैरियर पर एएचटीयू की सघन चेकिंग, मानव तस्करी और महिला-बाल अपराधों को लेकर बढ़ाई सतर्कता ईमानदारी से कोई समझौता नहीं हो सकता: उपराष्ट्रपति भारत का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह केले खरीदने के दौरान ठेले वाले ने ही महिला के बैग से उड़ाया गहने व नकदी का पर्स, गिरफ्तार अंकिता भण्डारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों की जमानत खारिज उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षाफल सुधार परीक्षा परिणाम घोषित, हाईस्कूल का परिणाम 96.07% पहुंचा* सीमांत गांवों में पिथौरागढ़ पुलिस की पहल,चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक बंसत विहार पुलिस व एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश घायल, गिरफ्तार उपराष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर दून पुलिस ने शहरभर में लगाया कड़ा पहरा

डीएम व कप्तान ने ग्राउंड जीरो पर जांची व्यवस्थाएं

  • Share
डीएम व कप्तान ने ग्राउंड जीरो पर जांची व्यवस्थाएं

shikhrokiawaaz.com

04/24/2026


बद्रीनाथ-: कल गुरूवार को भगवान बद्री के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ धाम में पहुँच रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चमोली प्रशासन पूरी तरह सक्रियता से कार्य कर रहे है। यात्रियों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस कप्तान चमोली सुरजीत सिंह पँवार लगातार बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड ज़ीरो पर उतरकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा ले रहे हैं। दोनों अधिकारी धाम में व्यवस्थाओं से लेकर छोटे-बड़े पहलू पर नजर रखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।

डीएम और कप्तान ने सर्वप्रथम अधिकारियों के साथ अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, ताकि यात्रा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया जा सके।

इसके उपरांत कोतवाली बद्रीनाथ में तैनात होमगार्ड के जवानों को ठंड से बचाव हेतु जैकेट वितरित किए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि वे विषम मौसम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए पूरी मुस्तैदी और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहें, ताकि यात्रा व्यवस्थाएं सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहें।

पहली बार वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट आरक्षियों से अधिकारियों ने सीधे संवाद किया। इस दौरान उनके अनुभवों को विस्तार से सुना गया और उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अधिकारियों ने उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और सेवा भाव के साथ ड्यूटी करने की सीख दी।

निरीक्षण के क्रम में ब्रह्म कपाल क्षेत्र एवं मंदिर दर्शन हेतु लग रही श्रद्धालुओं की कतारों की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के व्यवस्थापन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जूता काउंटर, मोबाइल काउंटर, मंदिर परिसर के भीतर माइक व्यवस्था तथा लाइन प्रबंधन को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र सुदृढ़ किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और दर्शन प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

इसके साथ ही डीएम एवं एसपी द्वारा भोजनालय का निरीक्षण किया गया, जहां ड्यूटी में तैनात जवानों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण स्तर की बारीकी से जांच की गई।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केवल व्यवस्थाओं को देखा ही नहीं, बल्कि सीधे श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित किया। दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों से बातचीत की और यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में उनका फीडबैक लिया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अपने सुझाव भी साझा किए साथ ही तीर्थयात्रियों ने प्रशासन द्वारा कतारों के सुचारू संचालन और सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार की सराहना की।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक भावना कैन्थोला, पुलिस उपाधीक्षक होशियार सिंह पंखोली व अन्य मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान ने पुलिस लाईन में आयोजित परेड का किया निरीक्षण, मेस व निर्माण कार्यो को जांचा

पुलिस कप्तान ने पुलिस लाईन में आयोजित परेड का किया निरीक्षण, मेस व निर्माण कार्यो को जांचा