News :
ओवर स्पीड ने बुझाया घर का चिराग,दून पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश फरार ईनामी वांछित को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के 46वें स्थापना दिवस को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित रानीपोखरी हत्या कांड का दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार पारंपरिक रंगों और लोकधुनों के साथ मंत्री गणेश जोशी के आवास पर सजी होली की महफ़िल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान ने दिया पुलिस महकमे द्वारा सदैव साथ निभाने का भरोसा वनाधिकारी कलसी ने अपने साथ हुई मारपीट की दी तहरीर कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण: एसएसपी सर्वेश पंवार सख़्त एक्शन मोड में जनसेवा व अनुशासन पर दिया स्पष्ट संदेश

डीएम सविन बंसल पहुँचे आपदा प्रभावितों के बीच

  • Share
डीएम सविन बंसल पहुँचे आपदा प्रभावितों के बीच

shikhrokiawaaz.com

10/22/2025


देहरादून:जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को नई गति दे दी है, जिलाधिकारी सविन बंसल मंगलवार को सेरागांव-सहस्त्रधारा पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का ग्राउंड जीरो निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
डीएम बंसल ने कहा कि राज्य हित और आपदा न्यूनीकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभागीय अधिकारी क्षेत्र में डटे रहेंगे जब तक हर प्रभावित परिवार को राहत नहीं मिल जाती।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्लीगाड़ और मझेड़ा में सड़क, बिजली और पानी की बहाली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
साथ ही वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी और आईआईटी रूड़की की विशेषज्ञ टीम को विस्थापन और भूगर्भीय सर्वे करने का जिम्मा सौंपा गया है,ताकि भविष्य में आपदा के खतरे को कम किया जा सके।
जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में जमा लाखों टन मलबा हटाने के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए नीलामी प्रक्रिया की विज्ञप्ति आज ही प्रकाशित कर दी गई, और चिन्हित स्थानों पर लॉट आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सारा मलबा निस्तारित कर लिया जाएगा, जिससे पुनः किसी प्रकार की आपदा की आशंका न रहे।
प्रभावित परिवारों को राहत देते हुए डीएम ने बाजार दर पर किराए की सहायता राशि देने के आदेश दिए। वर्तमान में प्रभावितों को 4 हजार प्रतिमाह किराया दिया जा रहा है,जिसे स्थानीय दरों के अनुसार संशोधित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि गांवों के आंतरिक पैदल रास्ते और संपर्क मार्ग तुरंत खोले जाएं। उन्होंने मौके पर ही लोनिवि को फंड स्वीकृत कर मशीनों से सफाई कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में वन, सिंचाई, खनन और राजस्व विभागों की संयुक्त टीमों को जिम्मेदारी दी गई है, जो 500 से 600 मीटर के पैच में मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, और जिला प्रशासन उनके निर्देशों के पूर्ण पालन के लिए संकल्पबद्ध है, डीएम बंसल ने कहा कि हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाना हमारा कर्तव्य है और जब तक पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो जाते अधिकारी क्षेत्र में ही रहेंगे।
उक्त समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, अधिशासी अभियंता ओमपाल (लोनिवि), अभियंता राकेश कुमार (विद्युत), जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी, संजय राणा, जय किशन ममगांई सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।




Comments
comment
date
latest news
सुखवंत सिंह प्रकरण: एसआईटी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, स्थानीय पुलिस के पीड़ित परिवार से संर्पक पर रोक

सुखवंत सिंह प्रकरण: एसआईटी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, स्थानीय पुलिस के पीड़ित परिवार से संर्पक पर रोक