News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

डीएम सविन बंसल ने किया आधुनिक एनआईसी कार्यालय का किया उद्घाटन

  • Share
डीएम सविन बंसल ने किया आधुनिक एनआईसी कार्यालय का किया उद्घाटन

shikhrokiawaaz.com

05/09/2026


देहरादून:जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कलेक्ट्रेट स्थित नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) कार्यालय का आधुनिक स्वरूप में पुनर्विकास किया गया।
आज शनिवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने नव-नवीनीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया।
जिलाधिकारी के निर्देशन में किए गए इस आधुनिकीकरण कार्य के तहत कार्यालय को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं और बेहतर कार्य वातावरण से सुसज्जित किया गया है।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित तकनीकी स्टाफ और ऑपरेटरों के लिए सुविधाजनक कार्यस्थल तैयार किए गए हैं, जिससे कार्य निष्पादन अधिक सरल और प्रभावी हो सकेगा।
नवीनीकरण के बाद कार्यालय में डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया गया है। इससे प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ने के साथ-साथ आमजन को मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता में भी सुधार आने की उम्मीद है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि एनआईसी शासन और प्रशासन के बीच डिजिटल समन्वय की अहम कड़ी है। कार्यालय के सुदृढ़ होने से ई-गवर्नेंस से जुड़ी व्यवस्थाएं और अधिक प्रभावशाली बनेंगी तथा विभिन्न विभागों के बीच तकनीकी समन्वय को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी यह व्यवस्था काफी सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि नई सुविधाओं से कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और डिजिटल सेवाओं के संचालन में अधिक गति आएगी। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस पहल का सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी , अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, एसडीएम सदर कुमकुम जोशी, एनआईसी राज्य इकाई के उप महानिदेशक अरविंद कुमार दाधीचि, अपर राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी राजीव जोशी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पाण्डे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
*केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच अटूट आस्था, पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से सुगम हो रहे दर्शन

*केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बीच अटूट आस्था, पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से सुगम हो रहे दर्शन