News :
स्कूल के प्राचार्य ने नाबालिक बालक से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार कुमाऊं रेंज में साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, डिजिटल पुलिसिंग से मिली बड़ी सफलता 15.95 ग्राम स्मैक संग 2 तस्कर गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार* कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश* कुमाऊँ मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, गुणवत्ता और समयबद्ध उपचार के दिए निर्देश* नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार* दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार सेफ ड्रग्स–सेफ लाइफ अभियान: देहरादून में मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 5 दुकानें बंद, एक्सपायरी दवाएं जब्त*

डीएम बंसल ने किया नारी निकेतन का औचक निरीक्षण

  • Share
डीएम बंसल ने किया नारी निकेतन का औचक निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

12/03/2025


देहरादून: आज बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने केदापुरम स्थित राजकीय नारी निकेतन, बालिका निकेतन, बाल गृह और शिशु सदन का औचक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया। संवेदनशील और परिणाम आधारित कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले डीएम ने आवास, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, साफ-सफाई और शौचालय जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना तथा त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। डीएम ने कहा कि ये संस्थान उन लोगों का सहारा हैं जिन्हें समाज और प्रशासन की विशेष देखरेख की आवश्यकता होती है, इसलिए सुविधाओं को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उक्त निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नारी निकेतन में सुरक्षा बढ़ाने के लिए दो महिला होमगार्ड की तुरंत तैनाती के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए दो अतिरिक्त नर्सों की नियुक्ति और डॉक्टर के नियमित विजिट अनिवार्य किए गए। बच्चों और नवजातों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आरबीएसके टीम को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराने को कहा गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ने महिलाओं, बालिकाओं और शिशुओं को स्वेटर व टोपी वितरित कीं, जबकि शिशु सदन में सभी कमरों में ऑयल हीटर लगाने के निर्देश भी दिए गए ताकि छोटे बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।
जिलाधिकारी ने आधार कार्ड बनवाने में आ रही दिक्कतों को तुरंत दूर करते हुए 11 मोबाइल फोन और सिम की स्वीकृति मौके पर ही प्रदान की, ताकि सभी निवासियों की पहचान संबंधी प्रक्रियाएं जल्द पूरी हो सकें। उन्होंने निकेतन परिसर में जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण निर्माण विभाग को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि सुविधाओं को उन्नत करना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। डीएम ने बताया कि पहले निरीक्षण में स्वीकृत डोरमैट्री भवन अब लगभग तैयार है और दो महीनों के भीतर संस्थान को समर्पित कर दिया जाएगा। साथ ही, बालिका निकेतन में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खो-खो, कबड्डी, योग और बैडमिंटन गतिविधियों के लिए खेल मैदान विकसित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने नारी निकेतन, बालिका निकेतन और शिशु सदन में चल रहे निर्माण कार्यों—सीवर लाइन सुधार, काउंसलिंग कक्ष के पास शौचालय, डाइनिंग एरिया अपग्रेडेशन, छत व फर्श मरम्मत, जिम क्षेत्र समतलीकरण, आधुनिक किचन निर्माण, पार्टीशन, स्टोर रूम, पार्किंग और फेंसिंग—की प्रगति का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधायुक्त वातावरण प्रदान किया जा सके।
इस दौरान दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिर, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, एसीएमओ डॉ. वंदना सेमवाल, सहायक निदेशक सूचना बद्री चंद, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नमिता ममगाई सहित ग्रामीण निर्माण विभाग व पेयजल अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
सिल्वर सिटी मॉल मे हुए हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 06 अभियुक्तो पर 01-01 लाख का ईनाम घोषित

सिल्वर सिटी मॉल मे हुए हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 06 अभियुक्तो पर 01-01 लाख का ईनाम घोषित