News :
नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार* दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार सेफ ड्रग्स–सेफ लाइफ अभियान: देहरादून में मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 5 दुकानें बंद, एक्सपायरी दवाएं जब्त* कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़ने के चलते यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के विरुद्ध पुलिस ने चेताया स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

डीएलएसए देहरादून को मिला प्रदेश में बेस्ट डीएलएसए का सम्मान

  • Share
डीएलएसए देहरादून को मिला प्रदेश में बेस्ट डीएलएसए का सम्मान

shikhrokiawaaz.com

11/27/2025


देहरादून-:  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2025 के लिए किए गए मूल्यांकन एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), देहरादून को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। डीएलएसए देहरादून को यह सम्मान प्रभावी कार्यशैली, व्यापक जनसहभागिता, समयबद्ध सेवाओं, तथा न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

26 नवंबर2025 को संविधान दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड गुहानाथन नरेंद्र द्वारा देहरादून  
डीएलएसए को “बेस्ट डीएलएसए ऑफ द स्टेट” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीमा डुँगराकोटी ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी जिलों के वर्षभर में किए गए कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया, जिसमें देहरादून का प्रदर्शन सर्वोत्तम पाया गया। यह सम्मान जिला देहरादून के लिए गर्व का विषय है। सचिव द्वारा डीएलएसए को मिले इस सम्मान की वजह जिला जज के कुशल नेतृत्व तथा डीएलएसए देहरादून की समर्पित टीम की  निरंतर मेहनत को बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर डीएलएसए देहरादून को मिला प्रथम स्थान न केवल इस संस्था की उपलब्धि है, बल्कि यह देहरादून जिले की संपूर्ण न्यायिक व्यवस्था, प्रशासनिक सहयोग, सामुदायिक भागीदारी और टीम के निरंतर प्रयासों की उपलब्धि है।
Comments
comment
date
latest news
उत्तरकाशी से देहरादून के आसपास चरस बेचने ले जाते 4 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी से देहरादून के आसपास चरस बेचने ले जाते 4 तस्कर गिरफ्तार