News :
8.35 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार 25 नवंबर से शुरू होंगी इग्नू दिसंबर सत्रांत की परीक्षाएं कोतवाली चम्बा व पुलिस लाइन चम्बा में जवानों के लिए बने स्मार्ट बैरक व भोजनालय का कप्तान श्वेता ने किया उद्धघाटन रेक्सा दानू ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए मतदान आइकॉन नामित दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, सीएम धामी ने की घोषणा जखोली के अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा वाहन,4 रेस्क्यू,2 को रेस्क्यू करने का कार्य जारी 2027 चुनावो को लेकर कांग्रेस की राजधानी में अहम बैठक एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने हेतु जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 164 मामला का निस्तारण इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी को ड्राइवर ने मारी गोली

डीजीपी ने महात्मा गांधी व शास्त्री को किये श्रद्धासुमन अर्पित

  • Share
डीजीपी ने महात्मा गांधी व शास्त्री को किये श्रद्धासुमन अर्पित

shikhrokiawaaz.com

10/02/2024


देहरादून:- आज महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने अपने अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर मालार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 
पुलिस महानिदेशक ने इस मौके पर सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को महात्मा गाँधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक बेहतर समाज बनाने की ओर कदम बढ़ाने का आवाहन किया।

पुलिस महानिदेशक द्वारा अपने पुलिस बल को समाज में समानता, साम्प्रदायिक सदभाव और प्रेम फैलाने का प्रयास करने और एक सुदृढ एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अमित सिन्हा,अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/पी एंड एम विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे,पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक आनंद शंकर ताकवाले, सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
चमोली पुलिस ने दी मानवता की मिसाल बद्रीनाथ धाम में बुजुर्ग महिला को मिलवाया परिवार से

चमोली पुलिस ने दी मानवता की मिसाल बद्रीनाथ धाम में बुजुर्ग महिला को मिलवाया परिवार से