News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

डीजीपी उत्तराखंड ने जनपद नैनीताल में आयोजित किया जनसंवाद कार्यक्रम*

  • Share
डीजीपी उत्तराखंड ने जनपद नैनीताल में आयोजित किया जनसंवाद कार्यक्रम*

shikhrokiawaaz.com

09/26/2024


नैनीताल:आज गुरुवार को डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार द्वारा जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान डीजीपी उत्तराखंड द्वारा सर्वप्रथम कोतवाली हल्द्वानी परिसर में गार्द की सलामी ली गई। जिसके बाद सभागार में सम्भ्रान्त नागरिकों, व्यापार मण्डल आदि के साथ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलिस कप्तान नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस महानिदेशक को पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया, इसके पश्चात व्यापार मंडल सम्भ्रान्त नागरिकों तथा सेवानिवृत्त आईजी मोहन सिंह बंग्याल द्वारा भी डीजीपी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
स्थानीय सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने यातायात व्यवस्था, युवाओ में बढ़ते नशे, महिला सम्बन्धित अपराधों की समस्याओं और सुझावों को प्रस्तुत किया, जिन पर विस्तृत विचार- विमर्श किया गया।
नशे में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कराने का सुझाव दिया गया, जिस पर डीजीपी उत्तराखंड द्वारा सहमति व्यक्त करते हुए नशा उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्यवाही तथा नशें में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग कराने का आश्वासन दिया गया।
डीजीपी अभिनव कुमार ने नागरिकों को सुनते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करेगा।
पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को जनता के सहयोग से सफल बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं,उन्होने इस संवाद को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की चर्चाएँ पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ाने में सहायक हैं।
इसके साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाना हमारा ध्येय है, यदि कोई पुलिसकर्मी नशे के कारोबार में लिप्त पाया गया,या नशा कारोबारी को सहयोग करता पाया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी,उन्होंने कहा कि यदि आपके आस-पास कोई नशे का कारोबार चल रहा हो या कोई अपराध कारित होने की सूचना हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें कानून व्यवस्था बनाये रखने में हमें सहयोग करें।
उनके द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित करते हुए अधि0/कर्म0 की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके।पुलिस कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि थाना चौकी स्तर पर महिलाओं के कार्य करने हेतु साफ सुथरे माहौल प्रदान करना एवं आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। महिला सुरक्षा को लेकर अपनी जिम्मेदारी समझें फ्रंट लाईन में आकर महिला सुरक्षा हेतु अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने यह स्पष्ट किया कि पुलिस का व्यवहार नागरिकों के प्रति सकारात्मक होना चाहिए, ताकि समाज में विश्वास और सहयोग बढ़ सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके।
इस दौरान उनके द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी वार्ता के दौरान उनके द्वारा गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही की जाने, गुंडे बदमाश तथा फरार अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु कहा गया।साथ ही उनके द्वारा बहुउद्देशीय भवन के विभिन्न पुलिस शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यों का मूल्यांकन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
डीजीपी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत एवं एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा व एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकान्त मिश्रा की मौजूदगी में जनपद नैनीताल तथा उधमसिंह नगर के अपराधों की गहन समीक्षा की गयी।
उनके द्वारा विशेष रूप से महिला अपराधों,साइबर क्राइम व युवाओं में बढ़ते नशे के प्रवृत्ति पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये, एवं सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन मुद्दों की गम्भीरता को समझें और प्रभावी कदम उठाए ताकि अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके इससे अपराधियों के हौंसले पस्त होंगे तथा अपराध में कमी आयेगी।
साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित करते हुए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने के प्रयास, ई चालान की कार्यवाही तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर बैरिकेटिंग लगाने की कार्यवाही के साथ ही जनजागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस की पहुंच जन-जन तक सुगम बनाने के निर्देश दिये गये।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों का तत्काल खण्डन किया जाय,जघन्य अपराधों में लापरवाही एवं पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी, साथ ही अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों तथा नाबालिक के गुमशुदगी मामलों में त्वरित कार्यवाही की जाय, व महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए हर थाने में सुविधायुक्त एक कक्ष स्थापित किया जायेगा, जिसमें वे थाने में आकर अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें।
उन्होंने कहा आगे कहा कि साईबर ठगी वर्तमान में एक चुनौती बनकर उभरी है, जिसका मुकाबला करना नितान्त आवश्यक है,लोग ठगी का शिकार होकर अपने जीवनभर की कमाई एक झटके में उड़ा रहे हैं, साईबर ठगी के मामले सामने आने पर साईबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जाय।उक्त कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह द्वारा किया गया।

उक्त गोष्ठी में प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध व यातायात नैनीताल, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली,भूपेन्द्र सिंह भण्डारी क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी,भगवत राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन सहित सभी थाना व शाखा प्रभारी अन्य अधि0 व कर्म0 उपस्थित रहे, इसके साथ ही जनपद उधमसिंहनगर से निहारिका तोमर सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर,मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक रूद्रपुर सहित सभी थाना व शाखा प्रभारी व अन्य अधि0 व कर्म0 उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
जेल से बाहर आते ही फिर बेच रहा था नशा, 6.54 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार*

जेल से बाहर आते ही फिर बेच रहा था नशा, 6.54 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार*