News :
ओवर स्पीड ने बुझाया घर का चिराग,दून पुलिस ने चार युवकों को किया गिरफ्तार दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश फरार ईनामी वांछित को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के 46वें स्थापना दिवस को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया संबोधित रानीपोखरी हत्या कांड का दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार पारंपरिक रंगों और लोकधुनों के साथ मंत्री गणेश जोशी के आवास पर सजी होली की महफ़िल सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान ने दिया पुलिस महकमे द्वारा सदैव साथ निभाने का भरोसा वनाधिकारी कलसी ने अपने साथ हुई मारपीट की दी तहरीर कोतवाली पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण: एसएसपी सर्वेश पंवार सख़्त एक्शन मोड में जनसेवा व अनुशासन पर दिया स्पष्ट संदेश

बद्रीनाथ धाम में देश का सबसे ऊंचा इको टूरिज्म शुल्क बैरियर प्रारम्भ

  • Share
बद्रीनाथ धाम में देश का सबसे ऊंचा इको टूरिज्म शुल्क बैरियर प्रारम्भ

shikhrokiawaaz.com

06/19/2025


बद्रीनाथ-: थानाध्यक्ष बद्रीनाथ के बद्रीनाथ धाम के प्रवेश द्वार पर नगर पंचायत द्वारा मैन्युअल तरीके से लिये जा रहे एंट्री शुल्क कझ चलते मार्ग पर लगती गाडियो की कतार व समय बर्बादी को लेकर जो सुझाव दिया था उसपर जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान द्वारा त्वरित एक्शन व जिला पंचायत बद्रीनाथ के सहयोग की बदौलत बद्रीनाथ के प्रवेश द्वार पर एनएचएआई की अनुमति से बद्रीनाथ धाम प्रवेश द्वार पर इको पर्यटक शुल्क फास्टैग चालू हो गया है। यह टूरिज्म शुल्क बैरियर देश के पहले सबसे ऊंचे फास्टैग इको पर्यटक बैरियर के रूप में जाना जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने के साथ बद्रीनाथ आने वाले पर्यटको अब जाम से मुक्त सीधे फास्टैग से शुल्क अदा कर सकेंगे। जिससे एक तरफ जहां मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाने में पुलिस को मदद मिलेगी तो वहीं धाम आने वाले पर्यटको का फास्टैग के जरिये रिकॉर्ड ऑनलाइन भी संकलित हो सकेगा।  


गत 2024 की बद्रीनाथ यात्रा को सकुशल सम्पन्न करवाने के उपलक्ष्य में बीते दिनों जिलाधिकारी संदीप तिवारी व कप्तान सर्वेश पंवार के निर्देशन में सभी पुलिसकर्मियों व जिला प्रशासन टीम के लिए  रात्रि भोज का आयोजन किया गया था जिसमे सभी थानाध्यक्षों ने अपनी समस्याएं रखी थीं। उक्त आयोजन में थानाध्यक्ष बद्रीनाथ ने बद्रीनाथ धाम के प्रवेश द्वार पर नगर पंचायत द्वारा मैनुअल तरीके से लिए जा रहे इको टोल शुल्क के कारण अनावश्यक ट्रैफिक दबाव बढ़ जाने और समय की बर्बादी होने की समस्या को अधिकारियों के सामने रखा था। उन्होंने एनएचएआई की गाइडलाइन के तहत इको टोल शुल्क को फास्टैग के माध्यम से लेने का महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया था। देश के प्रमुख चारधामो में एक बद्रीनाथ धाम प्रवेश द्वार पर आ रही इस समस्या को जिलाधिकारी और कप्तान ने गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया व जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में, नगर पंचायत बद्रीनाथ ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से एनएचएआई से आवश्यक अनुमति प्राप्त की और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पार्क प्लस कंपनी को इको पर्यटक शुल्क फास्टैग के माध्यम से कराने का जिम्मा सौंपा। वर्तमान में बद्रीनाथ धाम यात्रा शुरू होने के उपरान्त पार्क प्लस कंपनी ने मौसम की कड़ी चुनतियों के बावजूद इस सिस्टम को स्थापित करने का कार्य किया और लगभग 15 दिनों के सफलतापूर्वक ट्रायल के बाद, अब यह व्यवस्था पूरी तरह से चालू हो गई है।

ट्रायल की सफलता के उपरांत आज जिलाधिकारी संदीप ने वर्चुअल माध्यम से विधिवत रूप से इस इको टूरिज्म शुल्क बैरियर का शुभारंभ किया गया, जहां पुजारी द्वारा थानाध्यक्ष बद्रीनाथ, जिला प्रशासन अधिकारियों व अन्य लोगो की उपस्थिति में पूर्ण पूजा-पाठ व विधान के उपरांत इसे चालू करवाया गया। यह इको टूरिज्म शुल्क बैरियर '10279 फीट की ऊंचाई पर स्थित देश का पहला फास्टैग इको पर्यटक बैरियर' के रूप में जाना जाएगा।

बद्रीनाथ पुलिस ने बताया कि इस बैरियर पर अब बद्रीनाथ धाम में प्रवेश करने वाले और बाहर निकलने वाले सभी वाहनों का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से फास्टैग के जरिए काटा जाएगा। इसके साथ ही, फास्टैग सिस्टम से लिंक होने के कारण धाम में आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन का ऑनलाइन रिकॉर्ड भी संरक्षित हो सकेगा।  यह ऑनलाइन रिकॉर्ड सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी भी आपात स्थिति या सुरक्षा संबंधी आवश्यकता होने पर वाहनों की आवाजाही का विवरण तुरंत उपलब्ध होगा, जिससे पुलिस और प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। इस नई व्यवस्था से बद्रीनाथ धाम में वाहनों के सुचारू प्रबंधन और राजस्व संग्रहण का मार्ग प्रशस्त करने सहित  सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। 
 

इस दौरान एसडीएम जोशीमठ, एसडीएम यात्रा  रेखा, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद उनियाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश मेहता, बद्रीश पड़ा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी और थानाध्यक्ष बद्रीनाथ आदि उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
दून पुलिस ने स्निफिंग डॉग संग झुग्गी झोपड़ियों में की चेकिंग

दून पुलिस ने स्निफिंग डॉग संग झुग्गी झोपड़ियों में की चेकिंग