News :
विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव

ट्रैफिक रूल्स तोड़ते 407 युवाओं के परिजनो की काउन्सलिंग

  • Share
ट्रैफिक रूल्स तोड़ते 407 युवाओं के परिजनो की काउन्सलिंग

shikhrokiawaaz.com

12/05/2024


देहरादून-: दून पुलिस का युवाओं को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। जिस क्रम में दून पुलिस द्वारा बीते 2 दिनों में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 407 युवाओं का चालान कर उनके परिजनों को मौके से ही फ़ोन कर उनके बच्चे की लापरवाही से रूबरू करवा उन्हें अपने बच्चो को हादसे का शिकार होने से बचाने को जिम्मेदार बनने को कहा।


पुलिस कप्तान अजय सिंह की जनपद के लोगो खासतौर पर युवा वर्ग को यातायात नियमो का उचित पाठ पढ़ाने को चलाये गए चेकिंग अभियान में दून पुलिस द्वारा हर दिन अलग अलग थाना क्षेत्रों में चालान कार्यवाही की जा रही है। जिस दौरान विगत दो दिनों के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 226 ,रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 10, यातायात नियमो का उल्लंघन 160 में तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 04 तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 07 कुल 407 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा उक्त सभी 407 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उन्हें अपने बच्चो को यातायात नियमो का पाठ पढ़ाने को कहा व खुद की और दूसरों की जान सुरक्षित रखने को कहा।
Comments
comment
date
latest news
नैनीताल पुलिस की बनभूलपुरा हिंसा के दंगाईयों पर लगातार कार्यवाही जारी

नैनीताल पुलिस की बनभूलपुरा हिंसा के दंगाईयों पर लगातार कार्यवाही जारी