News :
जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार कंडोली- बिधोली पुल के पास बरसाती रपटे में बही 2 गाड़ियां, युवक-युवती की मौत,3 रेस्क्यू 3 पुलिस कार्मिकों को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार विद्युत तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 600 मीटर तार बरामद टिहरी पुलिस के दो अधिकारियों को भावभीनी विदाई, सेवानिवृत्ति पर एसएसपी श्वेता चौबे ने किया सम्मानित* आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की मदद, 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बांटी भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल स्कूलों में 1 दिवसीय अवकाश मादक पदार्थो के साथ 01 अंतरराज्यीय नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले 02 दिन का अलर्ट जारी

कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार,एसटीएफ ने दबोचा आरोपी*

  • Share
कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार,एसटीएफ ने दबोचा आरोपी*

shikhrokiawaaz.com

07/01/2026


हरिद्वार: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने "ड्रग्स फ्री देवभूमि" अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वाणिज्यिक मात्रा में कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अहतशाम उल हक, निवासी बुड्ढा हैदी, थाना पथरी (हरिद्वार), एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर का संचालक है। ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में कलियर क्षेत्र के कई संदिग्ध ठिकानों और गोदामों पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान आरोपी की दुकान और अन्य ठिकानों से करीब 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप तथा ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित दवाओं को मूल कीमत से कई गुना अधिक दाम पर बेचकर अवैध मुनाफा कमा रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी का संबंध पहले एसटीएफ द्वारा बरामद किए गए 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल के मामले से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी की किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस या एसटीएफ को दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments
comment
date
latest news
नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी