News :
नगर निगम कर्मी बन बुजुर्ग महिला के घर मे घुस करी चोरी, 2 गिरफ्तार अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार* दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 608 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार सेफ ड्रग्स–सेफ लाइफ अभियान: देहरादून में मेडिकल स्टोर्स पर छापा, 5 दुकानें बंद, एक्सपायरी दवाएं जब्त* कावंड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार पहाड़ी क्षेत्रों से पानी छोड़ने के चलते यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के विरुद्ध पुलिस ने चेताया स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा कर फीफा 2026 का खिताब किया अपने नाम बाजपुर में नकली दवाइयों का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा देहरादून में मौसम का रेड अलर्ट, 20 जुलाई को जन समाधान दिवस स्थगित; स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक, अमर्यादित पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

सुपारी किलर जैकी की प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे

  • Share
सुपारी किलर जैकी की प्रेमिका चढ़ी पुलिस के हत्थे

shikhrokiawaaz.com

05/24/2026


देहरादून-: बीते वर्ष थाना राजपुर अंतर्गत जाखन में हुई कारोबारी अजय भटेजा की हत्या के मामले में दून पुलिस द्वारा सुपारी किलर जैकी उर्फ राजन के साथ मिलकर अजय भटेजा की हत्या करने वाली उसकी प्रेमिका जोया को भी कल सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्ता पर पुलिस ने 25 हज़ार ईनाम घोषित किया हुआ था।

गौरतलब है कि बीते वर्ष 26 मई को  वादी जतिन कुमार निवासी जी०एम०एस० रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर में  उनके ममेरे भाई अजय भटेजा की किसी के द्वारा उनके ही घर 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में हत्या करने के विरुद्ध तहरीर दी थी, मामले में राजपुर पुलिस द्वारा धारा 103 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले में तफ्तीश शुरू करते हुए लगातार एक साल की कड़ी कोशिश के बाद सहारनपुर के हिस्ट्रीशीटर सुपारी किलर राजन उर्फ जैकी को 19 मई को गिरफ्तार किया था। 

सुपारी किलर जैकी द्वारा पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि अजय भटेजा के सौतेले भाई अमित भटेजा को अजय भटेजा से प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहिए था, किन्तु अजय द्वारा मना करने पर अमित द्वारा उसे अजय को रास्ते से हटाने की सुपारी दी गई, जिसके बदले अमित द्वारा जैकी को प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा व सहारनपुर में हुई एक गोलीकांड से नाम हटाने का आफर दिया था।

 जैकी द्वारा अमित के कहने पर प्लान अनुसार 26/05/25 को अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ मिलकर अजय भटेजा की तकिये से मुँह दबाकर हत्या की थी व शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी, किन्तु वह ऐसा न कर पाये थे। जैकी की प्रेमिका जोया को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही मैन्युअल पुलिसिंग व मुखबिरी सूत्रों की मदद से कल शनिवार को अभियुक्ता हुमेरा उर्फ जोया(22) पुत्री पप्पू, निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश, को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता जोया पर 25 हज़ार का ईनाम घोषित था।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि जोया जैकी को पीछे डेढ़ साल से जानती थी और वह उसकी प्रेमिका थी। अभियुक्ता ने बताया कि जैकी को अमित भटेजा द्वारा अपने भाई अजय के साथ चल रहे प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उसकी हत्या करने की सुपारी दी थी तथा उसके एवज में उसे अपने भाई की जाखन स्थित प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा देने की बात कही थी।  जिसकी जानकारी जैकी द्वारा उसे गई थी।  घटना को अंजाम देने के लिए जैकी ने जोया को अपने साथ देहरादून चलने को कहा था और प्लान के मुताबिक 25 मई को अभियुक्त जैकी, जोया अपने एक साथी के साथ मैक्स अस्पताल में अपने दोस्त अक्षय को देखने आए थे। उसजे देखने के बहाने वह सभी अजय भटेजा के घर रुके। 

प्लान के अनुसार जोया अजय बटेजा के पास उसके घर पर रुकी और राजन, अमित उनके साथ आये राजन का एक अन्य साथी मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चले गए, जहां अभियुक्त अमित द्वारा मृतक अमित भटेजा को पिलाने के लिए राजन को चार शराब की बोतले खरीद कर दी। अभियुक्तो की योजना थी कि पहले अजय भटेजा को शराब पिलाकर उससे जाखन तथा मसूरी स्थित प्रॉपर्टी के कागजात प्राप्त कर ले तथा उसके बाद उसकी हत्या कर दे। पर जैकी द्वारा मृतक अजय भटेजा को शराब पिलाने के बाद बार बार उससे प्रॉपर्टी के कागजात मांगने पर भी जब अजय द्वारा प्रॉपर्टी के कागजात देने में आनाकानी की गई तो जैकी द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी छाती पर चढ़कर तकिए से उसका मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद जोया द्वारा जैकी के साथ मिलकर मृतक अजय के शव को पंखे पर टांगने का प्रयास किया गया पर वह उसमें सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद जोया द्वारा जैकी के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पूरे कमरे की सफाई की तथा मृतक अजय के शव को बिस्तर पर लेटाकर उसे चादर से ढक दिया। इस दौरान जैकी कमरे में रखे कुछ कागजात व कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने साथ ले गया, जो जैकी ने  अमित को दिए थे। घटना के बाद जोया राजन के साथ बस के माध्यम से सहारनपुर चली गई।

पुलिस द्वारा हत्या के सूत्रधार व मृतक के सौतेले भाई अमित भटेजा की तलाश कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
महाकुंभ-2025 में उत्कृष्ट सेवा पर पौड़ी पुलिस के तीन जवानों को मिला सम्मान

महाकुंभ-2025 में उत्कृष्ट सेवा पर पौड़ी पुलिस के तीन जवानों को मिला सम्मान