News :
देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार* यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा

लंबी बीमारी के बाद कांस्टेबल का निधन,पुलिस कप्तान ने दी श्रद्धांजलि

  • Share
लंबी बीमारी के बाद कांस्टेबल का निधन,पुलिस कप्तान ने दी श्रद्धांजलि

shikhrokiawaaz.com

07/29/2024


देहरादून-: आज सोमवार को पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा राजधानी पुलिस लाईन में नियुक्त रहे दिवंगत कांस्टेबल संजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत कांस्टेबल संजय कुमार लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे व महंत इंद्रेश अस्पताल में उनका ईलाज हो चल रहा था। लंबे समय से बीमारी से जूझने के उपरान्त आज उनका निधन हो गया।


पुलिस कप्तान अजय ने इस दुख की घड़ी में दिवंगत कांस्टेबल के परिजनों के साथ सम्पूर्ण पुलिस परिवार के सदैव खड़े रहने का भरोसा दिलाते हुए इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामाना की तथा अस्पताल में दिवंगत संजय कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस कप्तान ने दिवंगत कांस्टेबल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। 


दिवंगत कांस्टेबल संजय कुमार मूूल रूप से ग्राम डेलना, थाना झबरेडा, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे। वह वर्ष 2007 में आरक्षी पद पर उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए व हाल ही में मई 2024 में जनपद चमोली से देहरादून स्थानान्तरण पर आये थे।
Comments
comment
date
latest news
जेल से बाहर आते ही फिर बेच रहा था नशा, 6.54 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार*

जेल से बाहर आते ही फिर बेच रहा था नशा, 6.54 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार*