News :
रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार* यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा

यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन

  • Share
यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन

shikhrokiawaaz.com

09/18/2026


देहरादून:-  भारत सरकार द्वारा 2000 से अधिक यूपीआई ट्रांसक्शन पर व्यापारियों के ऊपर 0.4प्रतिशत का मर्चेंट डिस्काउंट रेट(एमडीआर) लगाने के बाद से ही भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने उत्तराखंड़ समेत पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिस क्रम में कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी काम्प्लेक्स के पास यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स का पुतला फूंका।

 
दो हज़ार से अधिक की यूपीआई ट्रांसक्शन पर व्यपारियों पर 0.4 प्रतिशत टैक्स लागू करने पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस हमलावर हो गयी है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी गणेश गोदियाल द्वारा भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि नीतियों को बजट में शामिल करने के बजाय भाजपा सरकार चोरी- छिपे इस तरफ से टैक्स लागू कर रही है। 

कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने पहले खुद लोगो को ऑनलाइन पेमेंट की आदत डलवाई और अब उसपर टैक्स लगाकर आम आदमी व व्यापारियों की जेब काट रहे है। कांग्रेस द्वारा यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ ऋषिकेश व देहरादून में प्रदर्शन किया हैं। राजधानी में आज शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा और पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता राजकुमार द्वारा कार्यकर्ताओं संग राजीव गांधी काम्प्लेक्स के समीप भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स को वापिस लेने की मांग करते हुए पुतला जलाया।
Comments
comment
date
latest news
29 अगस्त को खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास करने को खेल मंत्री ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

29 अगस्त को खेल विश्वविद्यालय शिलान्यास करने को खेल मंत्री ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र