News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

कांग्रेस की केदारनाथ पदयात्रा मात्र गुटबाज़ी है: देवेंद्र भसीन

  • Share
कांग्रेस की केदारनाथ पदयात्रा मात्र गुटबाज़ी है: देवेंद्र भसीन

shikhrokiawaaz.com

07/28/2024


देहरादून-: कांग्रेस द्वारा केदारनाथ धाम पदयात्रा को लेकर भाजपा सरकार ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा के उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन द्वारा कांग्रेस की इस पदयात्रा को मात्र गुट विशेष यात्रा बताया है जो कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान से लोगो का ध्यान भटकाने भर के लिए है।

केदारनाथ बचाओ कांग्रेस द्वारा केदारनाथ पद यात्रा को भाजपा द्वारा कांग्रेस केदारनाथ बचाओ के नारे के साथ इस यात्रा का संचालन कर रही है वह औचित्यहीन है व मात्र गुट विशेष की दौड़ है। भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस की पद यात्रा अपने आप में एक ढोंग है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि केदारनाथ धाम का जितना अपमान कांग्रेस ने किया उतना किसी ने नहीं किया है। जब केदारनाथ में आपदा आई थी तो उस समय उनके निगम के अध्यक्ष जूते सहित मंदिर के अंदर चले गए थे। इसी प्रकार से आपदा के लिए जो पैसा आया था उससे भी तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भ्रष्टाचार करते हुए 12 करोड़ रुपये की फ़िल्म बनाकर अपना चेहरा चमकाने के काम किया था। अपनी पोल खुल जाने के डर से मीडिया को भी एक सीमित स्थान से आगे जाने नही दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि केदारनाथ आपदा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तत्समय गुजरात का मुख्यमंत्री होने पर उनके द्वारा सहायता भेजी गई थी व अपने से केदारनाथ उत्थान कार्य करवाने की पेशकश की थी किन्तु तत्समय मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उक्त सहायता सामग्री को किसी मे बंटने नही दिया गया व उक्त कार्य को करवाने से मना भी कर दिया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खाते में खुद बहुत पाप है और ऐसे में वह केदारनाथ की पवित्रता की जो बात करती है वह मज़ाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपने अंदरूनी खींचतान से ध्यान भटकाने को यह पद यात्रा शुरू की है जो भी गुटबाजी का शिकार बन रही है।
Comments
comment
date
latest news
25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में धरासू ने पुलिस ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी के एमडी को किया गिरफ्तार

25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में धरासू ने पुलिस ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कम्पनी के एमडी को किया गिरफ्तार