News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

मानसून से पहले की बारिश में ही बेहाल हुए हाल

  • Share
मानसून से पहले की बारिश में ही बेहाल हुए हाल

shikhrokiawaaz.com

06/29/2024


देहरादून-: आज राजधानी देहरादून समेत हरिद्वार व पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते सड़को पर हर तरफ पानी पानी व भारी अवस्थाओं का अंबार देखने को मिला। राजधानी देहरादून में आज बस एक दिन की बारिश में कई जगह सड़क पानी से ओवरफ्लो नज़र आई तो कही जगह स्मार्ट सिटी के तहत चकाचक खकी जा चुके फुटपाथ में से जगह जगह पानी के छोटे छोटे फव्वारे फूटते दिखे। यह आलम तब है जब अब बरसात आने को एक हफ्ता बाकी है ऐसे में असल बरसात में राजधानी के स्मार्ट सिटी के क्या हाल होंगे यह देखने योग्य होगा।

वहीं जिलाधिकारी सोनिका द्वारा सभी नगर निगम अधिकारियों को बरसात आने से पहले नदी,नालियों की सफाई का फरमान सुनाया गया था व स्मार्ट सिटी के काम को बरसात से पहले निबटाने का आदेश को कई महीनों पहले ही जारी हो गया था,किन्तु आज भी राजधानी के कई क्षेत्रों में स्मार्ट सिटी का काम जारी है,जिससे सड़को पर कीचड़ का माहौल बना हुआ है। सड़को पर जगह जगह पानी का ठहराव नालियों की सफाई का हाल बयां कर रहा है।

वहीं हरिद्वार में भारी बारिश के चलते पानी का जलस्तर बहुत अधिक बढ़ गया,जिसके चलते कई दोपहिया व चौपहिया वाहन पानी के बहाव के साथ बह गए। वहीं नदी के बीच मे फंसे एक वाहन को एसडीआरएफ द्वारा बाहर निकाला गया।
Comments
comment
date
latest news
अस्पताल कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत लेकर चौकी पहुँची महिला, आपसी समझौते से निबटा

अस्पताल कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत लेकर चौकी पहुँची महिला, आपसी समझौते से निबटा