News :
एसआईटी ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार व जांचकर्ता पटवारी के बयान किये दर्ज कप्तान प्रमेन्द्र ने जिम्मेदारियों में लापरवाही बरतने पर कर्मियों को लगाई फटकार, ढिलाई पर विभागीय कार्यवाही की चेतावनी बेरीनाग मेला महोत्सव में साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरूक एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित एमबीबीएस प्रवेश में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र मामले की जांच को एसआईटी गठित मसूरी में सड़क पर हुड़दंग कर वीडियो बनाने वाले 9 युवक हिरासत में* देहरादून में किताबों का मेला बना आकर्षण पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज मोबाईल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल फ़ोन चोरी करने वाले नशेड़ी कैफ़े चालक आए दून पुलिस की गिरफ्त में* नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान

आयुक्त व आईजी कुमाऊं ने बाजपुर के बूथों का किया निरीक्षण

  • Share
आयुक्त व आईजी कुमाऊं ने बाजपुर के बूथों का किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

07/24/2025



उधमसिंह नगर:-  आज गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल एवं कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत द्वारा जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र के मतदान स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची।  

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाएं, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता एवं संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने ज़िला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को शाम 5 बजे तक पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर आईजी कुमाऊं ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अपील की गई कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखंड शासन में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

उत्तराखंड शासन में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां