News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

सेनानायक आईआरबी ने किया परिवहन व ड्यूटी दल का निरीक्षण

  • Share
सेनानायक आईआरबी ने किया परिवहन व ड्यूटी दल का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

03/28/2025


देहरादून-: सेनानायक आई0आर0बी0 द्वितीय देहरादून श्वेता चौबे द्वारा आज शुक्रवार को शिविरपाल/परिवहन/डयूटी दल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। 
परेड में सलामी लेने के बाद उनके द्वारा जवानो की वर्दी/ टर्नआउट को चैक किया गया। सेनानायक द्वारा अपने जवानों को वर्दी के प्रति सदैव अनुशासित और एकरूपता की भावना जागृत करने के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों को उनके द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

निरीक्षण के दौरान सेनानायक द्वारा व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द एवं वाहिनी भोजनालय को चेक कर व्यवस्थाओ को दुरुस्त रखने को कहा। सेनानायक श्वेता चौबे द्वारा निरीक्षण के दौरान परिवहन शाखा के अभिलेखो का निरीक्षण भी किया गया। 

उनके द्वारा शस्त्रागार में शस्त्रो के रख-रखाव का निरीक्षण करते हुए किसी भी आपातकालीन स्थिति में कर्मियों द्वारा उनकी तैयारी किस प्रकार की होगी,का जायज़ा लिया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा वाहिनी स्टोर मे रखे नये सामान- टैण्टे, दगां नियत्रण उपकरण आदि को जांचा तथा अनुपयोगी कण्डम प्रक्रिया करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Comments
comment
date
latest news
नकल माफियाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकल माफियाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार