News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

क्लेमेंट टाउन पुलिस ने 5 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलवाया

  • Share
क्लेमेंट टाउन पुलिस ने 5 वर्षीय बालक को परिजनों से मिलवाया

shikhrokiawaaz.com

05/15/2024


देहरादून-:  आज मंगलवार को थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्रान्तर्गत तैनात चीता कर्मियों को सूचना मिली कि टर्नर रोड पर वेलमेड अस्पताल के पास एक 5 वर्षीय बच्चा काफी देर से अकेला घूम रहा है व रो रहा है। जिसपर चीता पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचा व बच्चे से उसके माता-पिता के संबंध में जानकारी की तो बच्चा अपने माता-पिता के विषय मे कोई जानकारी नही दे पाया। 

चीता पुलिस कर्मियों द्वारा बच्चे के सम्बंध में आस-पास के इलाके में पूछताछ की,किन्तु उन्हें कोई जानकारी नही मिली।
जिसपर पुलिस कर्मी उक्त बच्चे को थाने लाये व कंट्रोल रूम के माध्यम से बच्चे के गुमशुदा होने के विषय मे सभी थानों को सूचित किया व पुनः बच्चे व उसके माता पिता के विषय मे थाना क्षेत्र में पता किया। जिस पर पुलिस टीम को उक्त बालक के परिजनों का टर्नर रोड पर रहने की जानकारी हुई। पुलिस ने बच्चे के परिजनों से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया व बच्चे को उन्हें सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बच्चे को सकुशल ढूंढने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
Comments
comment
date
latest news
सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पौड़ी पुलिस ने किया पर्दाफाश*

सार्वजनिक वाहनों में महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पौड़ी पुलिस ने किया पर्दाफाश*