News :
देहरादून में रातभर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 गिरफ्तार जंतर मंतर में सुरक्षा की 7 लेयर के चलते सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ फेल शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार कप्तान श्वेता ने अपने अधिकारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश, आगामी त्योहारों पर जनपद में कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश आम जनता को अपने काम के लिए बार-बार न लगाने पड़े सरकारी कार्यालयों के चक्कर :धामी नम आंखों और सेना के बैंड की गूंज के बीच बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में की खाद्य पदार्थो की जांच, सत्यापन न करवाने पर 35 भवन स्वामियों के चालान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद

  • Share
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद

shikhrokiawaaz.com

10/11/2026


देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के जीवन और खेल उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ का विमोचन किया। 
इस अवसर पर जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें पुस्तक की प्रति भेंट की।
मुख्यमंत्री ने जसपाल राणा के खेल जीवन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अनुशासन के दम पर भारतीय निशानेबाजी को विशिष्ट पहचान दिलाने में अहम योगदान दिया। उनकी उपलब्धियां देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। उनका सफर यह सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी उपलब्धियों से उत्तराखंड का मान बढ़ाया और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित किया। 
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक पाठकों, विशेषकर युवा खिलाड़ियों को जसपाल राणा के जीवन के संघर्षों, अनुभवों और उपलब्धियों को समझने का अवसर देगी। साथ ही, यह नई पीढ़ी को खेलों के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। 
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के माध्यम से उनके योगदान को सामने लाने के प्रयास के लिए परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं।







Comments
comment
date
latest news
राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात रवाना हुई उत्तराखंड पुलिस की टीम, सुरक्षा प्रबंधन का करेगी अध्ययन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात रवाना हुई उत्तराखंड पुलिस की टीम, सुरक्षा प्रबंधन का करेगी अध्ययन