News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

मुख्यमंत्री धामी ने किया थराली आपदा पीड़ितों से मुलाकात

  • Share
मुख्यमंत्री धामी ने किया थराली आपदा पीड़ितों से मुलाकात

shikhrokiawaaz.com

08/24/2025


थराली:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को आपदा प्रभावितों के राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने सबसे पहले कुलसारी स्थित राहत कैंप में पहुँचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जानने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने थराली में बादल फटने से प्रभावित हुए परिवारों को आश्वस्त कर कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है तथा पुनर्वास और राहत कार्यों में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,
उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ गति से संचालित करने और प्रभावितों को समय पर हर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसी के साथ मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रशासन की टीमें लगातार ग्राउंड जीरो पर कार्यरत हैं और हर प्रभावित तक मदद पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चमोली एवं पुलिस कप्तान चमोली सहित प्रशासन एवं पुलिस के  अधिकारी भी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
डीएम बंसल ने दी जनपद वासियों को ब्रैंचाइल्ड ऑटोमेटेड पार्किंग की सौगात

डीएम बंसल ने दी जनपद वासियों को ब्रैंचाइल्ड ऑटोमेटेड पार्किंग की सौगात