News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने किया "जीएसटी बचत उत्सव" का शुभारंभ,व्यापारियों से की बातचीत

  • Share
मुख्यमंत्री धामी ने किया

shikhrokiawaaz.com

09/23/2025


देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को राजपुर रोड, देहरादून में जीएसटी बचत उत्सव" के तहत विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने व्यवसायियों से बातचीत की और उन्हें नई जीएसटी दरों के लाभ आम जनता तक पहुँचाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए व्यापक सुधार ऐतिहासिक और जनहितकारी हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई दरों से प्रदेश के लाखों परिवारों व छोटे व्यापारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा।
सीएम धामी ने कहा कि यह अभियान प्रदेश में 29 सितम्बर तक चलाया जाएगा, इसमें मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी होगी।
इसी के साथ उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग नए जीएसटी स्लैब के फायदे समझें ताकि त्योहार सीजन से पहले इसका लाभ उठा सकें, इसके लिए जगह-जगह जानकारी साझा की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान देने का भी आह्वान भी किया।
इस दौरान विधायक खजान दास, राज्य मंत्री विनय रुहेला और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे

पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे