News :
ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार

मुख्यमंत्री धामी ने "पुलिस स्मृति दिवस" पर उत्तराखंड पुलिस को दी सौगात

  • Share
मुख्यमंत्री धामी ने

shikhrokiawaaz.com

10/21/2024


देहरादून:आज सोमवार को "पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी उत्तराखंड अभिनव कुमार सहित उपस्थित गणमान्य  व्यक्तियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने देहरादून पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित दी। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस बल के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जिसमें उनके द्वारा पुलिस कार्मिकों के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु आगामी वर्ष में रू0 100 करोड़ दिए जाने व उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में कार्यरत कार्मिकों के पौष्टिक आहार भत्ते में रू0 100  की वृद्धि करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक से सहायक उप निरीक्षक पदधारकों के वर्दी भत्ते की वर्तमान दर में 3,500 की वृद्धि की।इसी के साथ मुख्यमंत्री द्वारा 9,000 फिट से अधिक ऊँचाई पर तैनात पुलिस कर्मियों व एस0डी0आर0एफ0 कर्मियों को प्रदान की जा रही उच्च तुंगता भत्ते की वर्तमान दर में 200 प्रतिदिन के स्थान पर 300 प्रतिदिन किया जाने की घोषणाएं की गई है।
*क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस*
21 अक्टूबर 1959 के दिन लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग के पास ब्त्च्थ् (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बॉर्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया, अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गई तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई थी, सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया लेकिन उस अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए, उसी दिन से उन 10 वीर सीआरपीएफ जवानों की शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष संपूर्ण भारतवर्ष में अपने कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धान्जलि अर्पित करने हेतु 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Comments
comment
date
latest news
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मियों को कप्तान ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मियों को कप्तान ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र