News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

चमोली पुलिस ने ज्वैलर्स के साथ सुरक्षा संबंधित बैठक का किया आयोजन

  • Share
चमोली पुलिस ने ज्वैलर्स के साथ सुरक्षा संबंधित बैठक का किया आयोजन

shikhrokiawaaz.com

08/29/2024


गौचर:आज गुरुवार को चौकी प्रभारी गौचर लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने चौकी गौचर में गौचर नगर के स्थानीय ज्वैलर्स की सुरक्षा और उनके व्यापार को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
उक्त बैठक में, ज्वैलर्स को अपने स्टोर में सीसीटीवी कैमरों और लॉकर्स को स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया व दुकानों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए।पुलिस ने ज्वैलर्स को अपने स्टोर में व्यापक सत्यापन प्रक्रिया अपनाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
उक्त बैठक में ज्वैलर्स ने भी अपनी चिंताओं और अनुभवों को साझा किया और पुलिस के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया,उक्त बैठक का उद्देश्य ज्वैलर्स को अपराधों से सुरक्षित रखने और उनके व्यापार में सुरक्षा को बढ़ावा देना था।
पुलिस ने ज्वैलर्स को नये कानूनों और साइबर अपराधों के खतरे के प्रति भी जागरूक किया व ज्वैलर्स को अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे नए तरीकों और सावधानी बरतने के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस ने ज्वैलर्स से अनुरोध किया कि वे अपने आस-पास के क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की हरकतों पर नज़र रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।उक्त बैठक का उद्देश्य ज्वैलर्स को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना और अपराधों को रोकना है।
Comments
comment
date
latest news
26 ग्राम स्मैक संग एक 1 तस्कर गिरफ्तार

26 ग्राम स्मैक संग एक 1 तस्कर गिरफ्तार