News :
बदलाव की तस्वीर व वादे को पूरा करने की तस्वीर 'बालेंद्र शाह' सूर्या देवभूमि चैलेंज का मुख्यमंत्री ने किया समापन, ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज़ विजेंद्र सिंह भी पहुंचे जनता दरबार में 239 शिकायतों का निस्तारण, जरूरतमंदों को त्वरित राहत *यमकेश्वर में गूंजा भक्ति का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने भागवत कथा में किया श्रद्धालुओं को संबोधित* इस बार की केदारनाथ यात्रा होगी खास- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पायलट प्रोजेक्ट के जरिये केदारनाथ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का विजन प्रेमनगर थाने में महिला अपर उपनिरीक्षक व कर्मियों से बदसलूकी करने वाली महिला स्वयं से आई थी थाने, सीसीटीवी में हुआ स्पष्ट अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ* अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ गैस सिलिंडर की कालाबाज़ारी करता 1 युवक गिरफ्तार, 32 सिलिंडर बरामद माँ गंगा-यमुना विराजी अपने स्थान पर,जयघोष संग श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

चमोली पुलिस ने अभिभावकों को किया नशे व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

  • Share
चमोली पुलिस ने अभिभावकों को किया नशे व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

shikhrokiawaaz.com

08/04/2024



चमोली:आज रविवार को साइबर सेल चमोली द्वारा पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में अभिभावक-अध्यापक मीटिंग में अभिभावकों को नशे और साइबर जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 ध्वजवीर पंवार व कां0 राजेन्द्र रावत ने बताया कि बच्चों को नशे के नकारात्मक प्रभावों से बचाना और ऑनलाइन खतरों से सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए, जैसे कि उनकी मित्रता और ऑनलाइन इंटरेक्शन पर नज़र रखना, इसके साथ ही नियमित संवाद स्थापित करना भी आवश्यक है, ताकि बच्चे अपनी समस्याएं साझा कर सकें और सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।
उन्होंने ने आगे कहा कि अभिभावकों को नशे के संकेतों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।उन्हें बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की आदतें सिखाने की आवश्यकता है, जैसे कि व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना और अनजान लोगों से सावधान रहना। यह भी ज़रूरी है कि अभिभावक अपने बच्चों के साथ समय बिताएं, ताकि वे उनकी भावनाओं और चिंताओं को समझ सकें।
इसी के साथ बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के लिए अभिभावकों को सकारात्मक गतिविधियों में संलग्न करने का प्रयास करना चाहिए, खेल और शैक्षणिक कार्यक्रमों में भागीदारी से बच्चों का ध्यान भटकता है और वे नशे के नकारात्मक प्रभावों से दूर रहते हैं। इसके अलावा, परिवार के साथ समय बिताना भी महत्वपूर्ण है,व नियमित परिवारिक गतिविधियाँ बच्चों को सुरक्षित महसूस कराती हैं और उनके आत्म-सम्मान को बढ़ाती हैं। संवाद और समझदारी से भरा वातावरण बच्चों को नशे के प्रभावों से बचाने में मदद करता है।,अभिभावकों को बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए, ताकि वे अपनी समस्याएँ साझा कर सकें और सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य विमल राणा,अध्यापकगण व अभिभावक मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
टिहरी में आज से दिखेगा देश-विदेश के पैराग्लाइडर्स का रोमांच, आप भी भर सकते हैं उड़ान

टिहरी में आज से दिखेगा देश-विदेश के पैराग्लाइडर्स का रोमांच, आप भी भर सकते हैं उड़ान