News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

लोकसभा चुनावों के चलते वाहनों की चेकिंग कर रही चमोली पुलिस

  • Share
लोकसभा चुनावों के चलते वाहनों की चेकिंग कर रही चमोली पुलिस

shikhrokiawaaz.com

03/10/2024


गौचर-: आगामी कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले है,जिसको लेकर पुलिस कप्तान चमोली रेखा यादव द्वारा वर्तमान समय से ही अपनी टीम संग चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण व निर्बाध बनाये रखने को तैयारी शुरू कर दी है। जिस क्रम में उनकी टीम द्वारा बूथ स्थलों का निरीक्षण करने सहित अपने स्तर पर जनपद सीमा से लगते थानों से चुनावी सहयोग वार्ता भी की जा रही है।

इसी क्रम में चुनावी माहौल से पूर्व ही चुनाव में पारदर्शिता से संपन्न कराने को पुलिस कप्तान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना अंतर्गत अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाने को कहा,जिसमे आज रविवार को कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा गौचर बैरियर पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाते हुए इलाके से गुजरने वाले हर वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की। 

गौरतलब है कि चुनावी माहौल में बॉर्डर क्षेत्रो से जनपद में अवैध मादक पदार्थ,शराब व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो का आगमन बढ़ने की सम्भावना बढ़ जाती है, जो चुनाव को प्रभावित करने में शामिल रह सकते है। चमोली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के तहत अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ आदि का परिवहन करने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
बीच सड़क झगड़ा, गाली गलौज करते 2 युवक गिरफ्तार

बीच सड़क झगड़ा, गाली गलौज करते 2 युवक गिरफ्तार