News :
जयघोष के बीच निकली बाबा केदार की डोली, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट* धर्मान्तरण के बढ़ते मामलों ने छेड़ी नई बहस- कहाँ सुरक्षित है महिलाएं? पौड़ी में पुलिस की पाठशाला: नशा मुक्त भविष्य का लिया संकल्प 8.71 ग्राम स्मैक संग महिला तस्कर गिरफ्तार बेकाबू होते शहर: भीड़, प्रदूषण और महंगाई के बोझ तले दबती ज़िंदगी महिला आरक्षण: राजनीति का मुद्दा या बदलते भारत की जरूरत? क्या ईरान तक युद्ध कर थम जाएगा इजराइल,अमेरिका? शासन ने किया 14 एसडीएम,समेत 25 पीसीएस व 1 सचिवालय सेवा अधिकारी का तबादला नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार एसपी नीहारिका तोमर का सख्त संदेश—श्रद्धालुओं से मधुर व्यवहार, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

चमोली पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति के तहत चलाया जनजागरूकता अभियान

  • Share
चमोली पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति के तहत चलाया जनजागरूकता अभियान

shikhrokiawaaz.com

03/22/2025


चमोली:पुलिस कप्तान सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुक्ति "भिक्षा नहीं शिक्षा दे"अभियान के तहत की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा सत्यापन व चिन्हिकरण की कार्यवाही की जा रही हैं।
जिस क्रम में कल शुक्रवार को जनपद स्तर पर गठित ऑपरेशन मुक्ति टीमों द्वारा कस्बा पीपलकोटी, टैक्सी स्टैण्ड चमोली, भीमतल्ला व ज्योतिर्मठ क्षेत्र में विभिन्न कंस्ट्रक्शन साइट, होटल,ढाबों व आदि स्थानों पर विशेष चैंकिग अभियान चलाया गया।
उक्त अभियान के तहत कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्यरत मजदूरों व अन्य स्टाफ को ऑपरेशन मुक्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड पुलिस का ऑपरेशन मुक्ति अभियान बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति कार्यों में लिप्त बच्चों से सम्बन्धित रेस्क्यू अभियान है।
जिसमें कि ऐसे बच्चों के संज्ञान में आने पर उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनका स्कूलों में दाखिला करवाया जाना है। इस अभियान के तहत ऐसे बच्चे जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी भी अन्य कारणों से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं या स्कूल से ड्रापआउट हो चुके है, उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताकर अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उक्त जागरूकता अभियान के दौरान कंस्ट्रक्शन साइट पर कार्यरत मजदूरों व होटल व ढाबा मालिकों को हिदायत दी गयी कि यदि बच्चों से भिक्षावृत्ति या बालश्रम आदि करवाने की भूमिका प्रकाश में आती है तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
उक्त चैंकिग के दौरान उक्त स्थानों पर ऐसे बच्चे जो की बाल श्रम में लिप्त हो प्रकाश में नही आये।
उक्त अभियान के ऑपरेशन मुक्ति प्रथम टीम उ0नि0 संदीप देवरानी,हे०कॉ अशोक,कॉ0 हरीश काण्डपाल,म0कॉ0 अनीता,द्वितीय टीम मे उ०नि० नवनीत भण्डारी, कॉ0 संजय सिंह,म0कॉ0 रेखा शामिल रही।
Comments
comment
date
latest news
112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना एक व्यक्ति को पड़ा भारी

112 पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करना एक व्यक्ति को पड़ा भारी