News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

चमोली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाएं रखने का दिया सन्देश

  • Share
चमोली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाएं रखने का दिया सन्देश

shikhrokiawaaz.com

10/10/2024

थराली:जनपद में शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु पुलिस कप्तान चमोली सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद के थाना थराली पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का सन्देश दिया है।
थाना क्षेत्र में स्थानीय समुदाय में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर में एक फ्लैग मार्च किया,इस मार्च का मुख्य उद्देश्य नगर में शांति और सौहार्द की अपील करना था।
उक्त फ्लैग मार्च का आगाज थराली थाना परिसर से हुआ, जिसमें थाना थराली के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया व पुलिस की टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमते हुए स्थानीय निवासियों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया व साथ ही इस मार्च के दौरान, पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे एक-दूसरे के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें।
पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर ध्यान देने की अपील करने के साथ ही उन्होंने निवासियों को चेतावनी दी कि किसी भी धार्मिक या सामुदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे पोस्ट न केवल शांति को भंग कर सकते हैं, बल्कि इसके परिणाम दूरगामी भी हो सकते हैं।
Comments
comment
date
latest news
राजनैतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर महिला से ठगे 25 लाख, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

राजनैतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर महिला से ठगे 25 लाख, मास्टरमाइंड गिरफ्तार