News :
बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद, सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शीतकालीन प्रवास पर निकली उत्सव डोली होटल में खेले जा रहे जुए पर पुलिस ने मारी रेड , 10 जुआरी गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री रेखा ने अपने ईष्ट गोल्ज्यू की खाई कसम, बोली 'मैं सच बोल रही हूं' अभिनेता अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट उत्तराखंड के विकास में युवाओं और उद्यमियों की अहम भूमिका: सीएम धामी

53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना

  • Share
53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना

shikhrokiawaaz.com

10/18/2026


देहरादून-: आज रविवार को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा क्षेत्रान्तर्गत राजीव नगर, रिस्पना नगर, चकशाह नगर, दीपनगर आदि क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों व किरायेदारों और आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा 487 किरायेदारों ,बाहरी व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व के आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे व जमानत पर चल रहे अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े अभियुक्तो को किसी आपराधिक घटना में पुनः लिप्त मिलने पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी गयी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के दौरान किरायेदारों व घरेलू नौकरों का सत्यापन न कराने व अन्य अनियमितता मिलने पर पुलिस द्वारा 53 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उन सभी का 5 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 23 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ कर सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने पर 17 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 8500 रुपये का जुर्माना किया गया।




Comments
comment
date
latest news
चमोली में दर्दनाक हादसा: निरीक्षण के दौरान दीवार गिरने से पीएचसी प्रभारी चिकित्सक की मौत

चमोली में दर्दनाक हादसा: निरीक्षण के दौरान दीवार गिरने से पीएचसी प्रभारी चिकित्सक की मौत