News :
पुलिस तो सुन भी लेती हैं पर आप कब सुनोगे! 26 और 27 सितंबर को ख़राब मौसम के कारण प्रदेश के अधिकतम हिस्से में रेड अलर्ट पिथौरागढ़ में एफएसएसओ अधिकारियों का दो माह का फील्ड प्रशिक्षण शुरू पार्किंग स्थलों की पहचान के निर्देश, कूड़ा निस्तारण और नशामुक्ति अभियान की भी समीक्षा* मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने एक्टिंग और अदाओं से दिखाया हुनर* खटीमा में अपशिष्ट प्रबंधन को मिले 15 वाहन, नेस्ले इंडिया ने दिए 7 इलेक्ट्रिक वाहन* जवानों के साथ मैदान में उतरीं एसएसपी श्वेता चौबे, परखी फिटनेस* 3 चौकी प्रभारी समेत 22 पुलिस कर्मियों के तबादले शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 21 लोगो का चालान

  • Share
सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 21 लोगो का चालान

shikhrokiawaaz.com

08/10/2024


देहरादून-: बाहरी राज्यों के पर्यटक हो या राजधानी के स्थानीय निवासी राजधानी की मर्यादा बनी रहे इसके लिए दून पुलिस सख्त है व नियमो का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अपनी टीम को राजधानी की मर्यादा भंग कर सड़क किनारे खुले में तथा गाड़ी में बैठकर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए।


जिस क्रम में कल शुक्रवार की रात में सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजपुर तथा रायपुर क्षेत्रान्तर्गत मसूरी डाईवर्जन, ओल्ड मसूरी रोड, कुठाल गेट, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड आदि क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा सड़क किनारे खुले में वाहन लगाकर नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले 21 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर 5500 रुपये वसूल किया।


पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी लोगो को दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर नशीले पदार्थो का सेवन न करने की सख्त हिदायत दी गई।

Comments
comment
date
latest news
कप्तान उत्तरकाशी ने किया मनेरी क्षेत्र का दौरा, सुरक्षा बलों के लिए बनी खान-पान व मूलभूत सुविधाओं का लिया जायज़ा

कप्तान उत्तरकाशी ने किया मनेरी क्षेत्र का दौरा, सुरक्षा बलों के लिए बनी खान-पान व मूलभूत सुविधाओं का लिया जायज़ा