News :
शादी कर मौका देख माल साफ करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंक,जमा राशि तक सीमित न रहें: एडीएम के.के. मिश्रा एमबीबीएस फर्जी प्रमाणपत्र मामले में भोपाल निवासी अभियुक्त गिरफ्तार क्लेमेंटटाउन हत्याकांड का खुलासा, पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार* फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 2 पटवारी निलंबित, लेखपाल संघ का शुक्रवार से प्रमाणपत्र कार्य बहिष्कार 3 सीओ के तबादले, स्वप्निल मुयाल को भेजा सतर्कता मुख्यालय “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट “रीयूनियन भारत, वन ट्री“ जागरूकता अभियान चला रहे साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ द्वारा एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

चाइनीज मांझा बेचते 3 दुकानदारों पर मुकदमा

  • Share
चाइनीज मांझा बेचते 3 दुकानदारों पर मुकदमा

shikhrokiawaaz.com

01/15/2025


देहरादून-: उत्तरायण आने के साथ ही आम लोगो द्वारा पतंग उड़ाने के साथ ही चाइनीज माँझो से गर्दन कटने के मामले दिखाई देते है। पुलिस द्वारा कई मर्तबा मना करने के बावजूद भी कई दुकानदारों द्वारा चाइनीज मांझे लगातार बेचे जा रहे है। ऐसे में पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा जनपद के सभी थानों को अपने अपने क्षेत्रो की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाते हुए चाइनीज माँझो को जब्त करने व मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए थे।

जिस क्रम में कल मंगलवार को पटेलनगर,डोईवाला पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के दुकानों में छापा मारकर चाइनीज मांझे जब्त किए। कोतवाली पटेलनगर द्वारा पश्चिमी पटेलनगर क्षेत्र में स्थित एक दुकान अग्रवाल स्टोर से चाईनीज मांझे के छोटे- बड़े कुल 08 रोल बरामद जब्त किए व दुकान स्वामी अरुण अग्रवाल(59) पुत्र स्व० भगवत किशन निवासी - 03 नई बस्ती, निकट गुरु राम राय स्कूल, थाना पटेल नगर, देहरादून द्वारा चाईनीज मांजा बिक्री किये जाने के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाते हुए चाइनीज मांझा बेचने वाले 02 दुकानदारो सचिन प्रजापति(42) पुत्र स्व0 मूलचंद निवासी शक्ति भवन मंदिर के सामने वाली गली कोतवाली डोईवाला देहरादून के पास से 3 चकरी चाइनीज मांझा, सतीश कुमार अग्रवाल(35) पुत्र रामबल्लभ शरण निवासी भानियावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून के पास से 32 चकरी चाइनीज मांझा बरामद किया।
Comments
comment
date
latest news
मोबाइल गेम में हुई जान पहचान पर छोटी बहन को लेकर दोस्त से मिलने असम पहुँची युवती,सकुशल बरामद

मोबाइल गेम में हुई जान पहचान पर छोटी बहन को लेकर दोस्त से मिलने असम पहुँची युवती,सकुशल बरामद