News :
डीआईजी धीरेंद्र ने चमोली पुलिस को दिलाई एकता,अखंडता की शपथ, कहा 2 दिन की बर्फबारी के बाद केदारनाथ में मौसम खुला,भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का हुआ आयोजन,आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा, गांवों में बनेंगे मुख्यमंत्री खेल क्लब खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद लापता हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 कई मौत, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ाने की रद्द लॉटरी के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाला 1 गिरफ़्तार उत्तराखण्ड पुलिस में 08 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बने दलनायक हेलीकॉप्टर VT-HCX की तलाश शुरू

नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार

  • Share
नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/11/2026


देहरादून-: नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेली संचालक द्वारा ग्राहक से मारपीट करने का वीडियो संज्ञान में आने के बाद 

पुलिस ने ठेली संचालक को गिरफ़्तार किया है।



 सोशल मीडिया मे एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक ठेली पर नारियल पानी लेने को लेकर हुए विवाद के चलते ठेली स्वामी एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिया। उक्त वीडियो का कप्तान प्रमेंद्र डोबाल द्वारा संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को उसपर कार्यवाही करने के आदेश दिए।


वायरल वीडियों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुए कि वीडियो सेलाकुई बाजार का है। प्रकरण में जाँच के दौरान प्रकाश में आया कि निजामुद्दीन(45) पुत्र स्व0 विशालुद्दीन निवासी कस्बा कलीनगर, थाना माधो टांडा जिला पीलीभीत यूपी हाल निवासी पीठ वाली गली सेलाकुई देहरादून, वर्तमान में सेलाकुई बाजार में नारियल पानी की ठेली लगाता है, उसका रफीक पुत्र खलील निवासी सेलाकुई के साथ नारियल पानी लेने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते ठेली स्वामी निजामुद्दीन द्वारा रफीक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। उक्त घटना से मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा ठेली संचालक निजामुद्दीन को धारा- 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।


प्रकरण के सम्बन्ध में वादी रफीक पुत्र खलील निवासी सेलाकुई की तहरीर पर थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 - 139/2026 धारा- 115(2)/352/ 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।  

Comments
comment
date
latest news
कांजल की लकड़ी की तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार

कांजल की लकड़ी की तस्करी करते 3 तस्कर गिरफ्तार