News :
गौकशी में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार ऋषिकेश क्षेत्र से गुम हुए 2 बच्चो को पुलिस ने सकुशल खोज परिजनों को सौंपा अपराध नियंत्रण और डिजिटल पुलिसिंग पर पिथौरागढ़ पुलिस का फोकस ठेली लगाने को लेकर दो पक्षो में कोतवाली के अंदर ही हुआ विवाद, 3 गिरफ्तार * देहरादून में दो मासूमों की मौत के बाद हरकत में बाल अधिकार आयोग,घटनास्थल का किया निरीक्षण *48 दिनों से लापता हरियाणा के व्यक्ति को टिहरी पुलिस ने परिजनों से मिलाया* गौचर बाजार चोरीकांड का खुलासा, सीसीटीवी फुटेज के सहारे शातिर चोर गिरफ्तार *घंटाघर में दुकान में आग, समय रहते टला बड़ा हादसा* मोहल्ले में बनी नाली के पानी में बही 2 बहने,मौत दुकान कब्जाने को लेकर मारपीट व हंगामा करने वाले 3 युवक गिरफ्तार

झड़ीपानी रोड पर 500 मीटर खाई में गिरी गाड़ी, 4 मृत

  • Share
झड़ीपानी रोड पर 500 मीटर खाई में गिरी गाड़ी, 4 मृत

shikhrokiawaaz.com

06/10/2026


मसूरी:- आज 9 बजकर 16 मिनट करीब कोतवाली मसूरी पुलिस को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि  झड़ीपानी रोड चौकी बार्लोगंज मसूरी क्षेत्र में तीव्र ढलान में एक छोटी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई हैं। हादसे की सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस टीम मौके पर पहुँची व एसडीआरएफ,फायर टीम, 108 एम्बुलेंस की एक टीम भी मौके पर पहुँची।वहीं हादसे को सूचना पर एसपी सिटी व सीओ मसूरी भी पहुँचे है। 


सीओ मसूरी अंकित कंडारी ने बताया कि रेस्क्यू टीम द्वारा बिन मौका गवाए तुरंत रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में जाकर देखा तो गाड़ी में सवार 2 महिला व 2 पुरुषों की मृत पाए गए है। रेस्क्यू टीम द्वारा अभी तक एक महिला का शव खाई से निकाल लिया गया है। मौके पर स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की एक मारुति सिलेरियो कार संख्या डीएल 5 सी एस 4610 रोड की ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने पूछताछ में आसपास के लोगो से पता किया तो जानकारी हुई कि हादसे से पहले कार चालक द्वारा नजदीक की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था और बातचीत में उत्तरकाशी से आना बताया था। सामान लेकर जैसे ही कार सवार कार में बैठे तो कार ढलान की तरफ सड़क पर तेजी से जाने लगी और फिर खाली प्लाट से होते हुए गहरी खाई में गिर गई। 

गाड़ी में सवार व्यक्तियों की पहचान 1- सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, 2- मनीत(19), 3- सविता(48) पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए नेहरू नगर गाज़ियाबाद, 4- संगीता(46) पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया गाड़ी के ब्रेक फेल होने के चलते गाड़ी ढलान में अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरना प्रतीत हो रहा है।रेस्क्यू आपरेशन जारी है। घटना के संबंध में कार सवार व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Comments
comment
date
latest news
अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस एक्शन का कप्तान अजय सिंह ने लिया जायज़ा

अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस एक्शन का कप्तान अजय सिंह ने लिया जायज़ा