News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

कप्तान श्वेता पहुँची कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, ड्रोन मॉनिटरिंग का लिया जायज़ा

  • Share
कप्तान श्वेता पहुँची कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, ड्रोन मॉनिटरिंग का लिया जायज़ा

shikhrokiawaaz.com

08/09/2026


टिहरी-: कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है, जिसके तहत देश के अलग अलग कोनो से हर दिन हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुँच रहे है व भगवान भोले के दर्शन कर रहे है। हज़ारों की संख्या में पहुँच रहे कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए टिहरी पुलिस कप्तान श्वेता चौबे स्वयं से अपनी टीम के साथ कांवड़ मेला मार्ग पर व्यवस्थाओ के जायजे सहित ड्यूटी संभाल रही है।


कांवड़ियों की सुगमता,सुरक्षा के लिए खुद से व्यवस्था सम्भाल रही कप्तान श्वेता द्वारा आज रविवार को कंट्रोल रूम पहुँचकर कांवड़ मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी व हवाई निगरानी कर रहे ड्रोन मॉनिटरिंग का जायज़ा लिया।


कप्तान द्वारा कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ मेला क्षेत्र, प्रमुख मार्गों, जाम की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों, पार्किंग स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी व्यवस्था को देखा। उनके द्वारा कंट्रोल रूम में निगरानी में बैठे अधिकारियो से सभी निगरानी पॉइंट्स की जानकारी ली व अधिकारियों व कर्मियों को मेले में हर छोटी से छोटी घटनाओ पर सतर्क निगाह रखने को कहा। कप्तान ने टीम को खासतौर पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजर से न छूटने देने को कहा।  विशेष निगरानी रखते हुए कुछ भी संदिग्ध लगने व अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने को आदेशित किया।



कप्तान श्वेता ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपनी टीम को भीड़ बढ़ने की स्थिति में ड्यूटी पर तैनात पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक कदम उठाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जाम वाले स्थानों पर पुलिस बल की त्वरित तैनाती करने को कहा। कांवड़ियों एवं आमजन की सुविधा के लिए यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था में आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा। साथ ही कोई भी आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स टीम को तत्काल सक्रिय करने के आदेश दिए। कप्तान श्वेता चौबे ने स्पष्ट किया कि टिहरी पुलिस सड़कों पर तैनात पुलिस बल से लेकर कंट्रोल रूम में लगे आधुनिक तकनीकी संसाधनों तक, हर स्तर पर कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुस्तैद है।



Comments
comment
date
latest news
1 किलो से ज्यादा चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

1 किलो से ज्यादा चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार