News :
गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार कप्तान श्वेता ने अपने अधिकारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश, आगामी त्योहारों पर जनपद में कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश आम जनता को अपने काम के लिए बार-बार न लगाने पड़े सरकारी कार्यालयों के चक्कर :धामी नम आंखों और सेना के बैंड की गूंज के बीच बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में की खाद्य पदार्थो की जांच, सत्यापन न करवाने पर 35 भवन स्वामियों के चालान महिला तस्कर 4 पेटी देशी शराब संग गिरफ्तार पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में सुरक्षा का मोर्चा संभालने उतरे एसएसपी नवनीत सिंह भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार होंगे इजराइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

कप्तान श्वेता ने अपने अधिकारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश, आगामी त्योहारों पर जनपद में कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश

  • Share
कप्तान श्वेता ने अपने अधिकारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश, आगामी त्योहारों पर जनपद में कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश

shikhrokiawaaz.com

10/10/2026


टिहरी-: आज शनिवार को पुलिस कप्तान टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा अपने जनपद के समस्त थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों के साथ नए आपराधिक कानूनों बीएनएस, बीएनएसएस,बीएसए से संबंधित जनपद के डेटा, लंबित विवेचनाओं की प्रगति तथा कल नवरात्रि के साथ शुरू हो रहे त्योहारों के क्रम में दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने अपनी टीम को फील्ड से लेकर अपने विभागीय कार्य, जांच, कानून व्यवस्था में 24*7 अलर्ट रहते हुए कार्य करने को कहा। 


बैठक की शुरुआत करते हुए कप्तान श्वेता द्वारा न्यू क्रिमिनल लॉ(एनसीएल) से सम्बंधित डाटा की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को डेटा समय से अद्यतन रखने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डेटा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और कार्यों की नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया गया। कप्तान ने सभी विवेचकों को प्रत्येक प्रकरण में ई-साक्ष्य में एसआईडी को संबंधित एफआईआर से निर्धारित समय-सीमा के भीतर लिंक करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिजिटल साक्ष्यों के व्यवस्थित संकलन, सुरक्षित रखरखाव एवं विवेचना में उनके प्रभावी उपयोग को प्राथमिकता देने को कहा गया।


कप्तान द्वारा जनपद अंतर्गत लंबित पड़ी व चल रही विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उन सभी को अनिवार्य रूप से 60 दिवस के भीतर निस्तारित किए  जाने के आदेश दिये। उन्होंने अपनी टीम के काम के उत्साह को बनाये रखने के लिए विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों के कार्यों की सराहना भी की। वहीं, 90 दिवस के भीतर निस्तारित किए जाने वाले अभियोगों की विवेचना निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने साथ ही साक्ष्य आधारित गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने को कहा। 



संगीन मामलों में अभियुक्तो के विरुद्ध डिजिटल सबूतों की बढ़ती जरूरत व अहमियत को ध्यान में रखते हुए कप्तान ने अधिकारियों को संगीन अपराधों के घटनास्थल से अनिवार्य रूप से चांस फिंगरप्रिंट संकलित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्यों का प्रभावी संकलन एवं विश्लेषण अपराध के खुलासे व अभियुक्तो की धरपकड़ के लिए जरूरी है। इसे ध्यान में रखते ही सभी प्रभारी घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को गंभीरता से ले। 


वहीं अज्ञात शवों से संबंधित मामलों में फिंगरप्रिंट प्राप्त कर उनका नियमानुसार मिलान कराने तथा मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने को अपनी ड्यूटी का अहम हिस्सा बनाने को कहा। उन्होंने उपलब्ध अभिलेखों एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए अज्ञात शवों की शत-प्रतिशत शिनाख्त करने पर जोर दिया गया।


वहीं आगामी दिनों में शुरू होने जा रहे त्योहारों को देखते हुए कप्तान द्वारा थाना वार सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा करते हुए कहा कि सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखनी होगी। त्योहारों में आपराधिक तत्व अधिक सक्रिय होते है,इसलिए त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के साथ  हीकिसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहे।

दशहरा पर्व के दौरान अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं को उन्होंने कतई नजरअंदाज न करने को कहा व कहा कि ऐसी अनहोनी को रोकने को अग्निशमन दल, पर्याप्त पुलिस बल आवश्यक सुरक्षा उपकरणों एवं व्यवस्थाओं की उपलब्धता के साथ आयोजन पर उपस्थित रहे।

 

कप्तान ने पुलिस टीम को जुलूसों एवं झांकियों के मार्गों, आबादी वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावी गश्त, भीड़ प्रबंधन एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


वहीं त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर भी कप्तान ने अपनी टीम को सआगाह करते हुए 24*7 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर निगरानी बनाये रखने को कहा। उन्होने स्पष्ट किया कि सी भी भ्रामक सूचना के संज्ञान में आने पर तथ्यों की पुष्टि कर तत्काल खंडन करें तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम सहित अन्य प्रभावी माध्यमों से आमजन तक सही जानकारी पहुंचाये।


कप्तान श्वेता ने सभी थानाध्यक्षों एवं शाखा प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था से संबंधित परिस्थितियों पर निरंतर निगरानी रखने, किसी भी चुनौती पर त्वरित कार्यवाही करने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा गया।




Comments
comment
date
latest news
परिजनों को बिन बताए स्कूल से हरिद्वार घूमने गए 6 नाबालिकों को दून पुलिस ने सकुशल किया बरामद

परिजनों को बिन बताए स्कूल से हरिद्वार घूमने गए 6 नाबालिकों को दून पुलिस ने सकुशल किया बरामद