News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

कप्तान निहारिका ने जवानो के साथ लगाई दौड़

  • Share
कप्तान निहारिका ने जवानो के साथ लगाई दौड़

shikhrokiawaaz.com

07/17/2026


रतूड़ा- : आज शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस कप्तान रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर द्वारा परेड की सलामी ली गयी तथा पुलिस बल के अनुशासन, फिटनेस और कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विस्तृत निरीक्षण किया गया।

आज शुक्रवार को पुलिस कप्तान द्वारा साप्ताहिक परेड का आरम्भ करते हुए  मैदान के बीच जवानों की शारीरिक दक्षता एवं मानसिक सतर्कता को परखने हेतु उन सभी को हल्की दौड़ करवाई । रुद्रप्रयाग ने इस दौरान स्वयं भी जवानों के साथ दौड़ लगा उनका उत्साह बढ़ाया, जिस बीच कप्तान ने जवानो को कहा कि समाज की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले पुलिसकर्मी का शारीरिक और मानसिक रुप से फिट होना अत्यंत आवश्यक है और हर जवान को अपने आप को दोनो स्तर से फिट रखने को निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए। कप्तान द्वारा जवानो को  इसके पश्चात टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
परेड समाप्ति के पश्चात कप्तान निहारिका द्वारा पुलिस लाइन
परिसर का भ्रमण किया गया।


निरीक्षण के दौरान उन्होने ​शस्त्रागार, राजकीय स्टोर और विभिन्न कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया।
​शस्त्रागार में रखे सरकारी हथियारों के रखरखाव तथा सुरक्षा मानकों को जांचा गया। कार्यालयी अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने तथा परिसर में उच्च स्तरीय स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गये।
Comments
comment
date
latest news
एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल की कड़ी निगरानी में हुई पुलिस लाइन परेड व निरीक्षण

एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल की कड़ी निगरानी में हुई पुलिस लाइन परेड व निरीक्षण