News :
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण डिजिटल स्ट्राइक: लोगो को ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाने वाली 86 गैंबलिंग साइट्स ब्लॉक कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ़्त में विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां* फूलों की घाटी के खुले द्वार, प्रकृति प्रेमियों के लिए शुरू हुआ रोमांचक सफर

कप्तान लोकेश्वर ने किया श्रीनगर महिला थाना व फायर यूनिट का निरीक्षण

  • Share
कप्तान लोकेश्वर ने किया श्रीनगर महिला थाना व फायर यूनिट का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

12/31/2024


श्रीनगर-: आज मंगलवार को पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा महिला थाना श्रीनगर और फायर यूनिट श्रीनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया जहां उनके द्वारा थाना परिसर में पहुँचने के साथ ही थाने की सफाई व्यवस्था की जांच की। जिसके उपरांत उनके द्वारा कार्यालयों में रखे अभिलेखों,दस्तावेज को चेक कर मालखाना, बैरिक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया।

उनके द्वारा थाने के सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने,सीसीटीएनएस कार्यों को ऑनलाइन करने, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के साथ ही सभी महिला पुलिस कर्मियों को उनको प्राप्त होने वाली महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के प्रति अति सम्वेदनशीलता से कार्य करने सहित क्षेत्र के सभी स्कूल,कॉलेज में जाकर महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाने को कहा।

महिला थाना निरीक्षण के उपरान्त कप्तान लोकेश्वर सिंह श्रीनगर फायर यूनिट के निरीक्षण पर पहुँचे। उनके द्वारा अग्निशमन कार्यालय में अग्निशमन उपकरणों, अग्निशमन वाहनों, बैरिक को भौतिक रूप से चेक करते हुये अग्निशमन अधिकारी को नियमित अंतराल में अग्निशमन उपकरणों की स्वयं से जांच कर उनकी चालू हालत की जांच करने को कहा ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में दिक्कत न हो व राहत व बचाव कार्य जल्द से जल्द किया जा सके। साथ ही 24*7 अपनी तैयारी को पुख्ता रख रिस्पांस टाइम को कम से कम करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को समय समय पर उन सभी भवनों जिनमे अग्निशमन उपकरण लगाए गए है,उनको चेक करने के साथ उनका ऑडिट भी करते रहने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को फायर कार्मिको द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाने सहित नियमित अंतराल में फायर मॉक ड्रिल का भी आयोजन करते रहने को कहा,जिससे कर्मियों की गुणवत्ता में सुधार बना रहे।
Comments
comment
date
latest news
आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार के निर्देश में होटल ढाबे इत्यादि की चेकिंग की गई

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार के निर्देश में होटल ढाबे इत्यादि की चेकिंग की गई