News :
किमाड़ी के जंगल से मिले कंकाल की हड्डियां, कंकाल 3 महीने से लापता छात्र शारिक के होने का परिजनों ने किया दावा सेलाकुई में 20.55 करोड़ की योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात रहेगा डायवर्ट जानिये प्लान हिमाचल से चरस तस्करी कर लाया 1 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार डॉ0बिसेन ने ली शपथ, उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में ग्रहण किया कार्यभार बनबसा में विकास कार्यों की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास एम्स भर्ती में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने आया युवक गिरफ्तार 53 भवन स्वामियों का कटा चालान, 5.30 लाख जुर्माना कैबिनेट मंत्री रेखा ने दुर्गाष्टमी पर की दुर्गा व शिव की आरती, सीएम व जनता का जताया आभार

कप्तान अजय सिंह ने जांची दशहरा की तैयारी

  • Share
कप्तान अजय सिंह ने जांची दशहरा की तैयारी

shikhrokiawaaz.com

10/01/2025



देहरादून-:  कल गुरुवार के दशहरा पर्व में परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को विघनतापूर्ण सम्पन्न करवाने को आज पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान अजय सिंह द्वारा परेड मैदान के एंट्री गेट से लेकर मुख्य रावण दहन स्थल तक का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में विशिष्ट तथा अतिविशिष्ट महानुभावो के साथ-साथ भारी संख्या में आम जनमानस के आने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा बनाई गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अजय सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्था देख रहे अधिकारियों को कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों व आम जनमानस के वाहनों को पूर्व निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क कराने व इस दौरान भीड़ को नियंत्रित कर व्यवस्था को हर पॉइंट पर बनाये रखने के निर्देश दिए। इस दौरान परेड ग्राउंड के आसपास किसी वाहन को न आने की अनुमति देने को कहा।


आम जनता की सुरक्षा व आयोजन में हादसे की आशंका को दरकिनार करने के लिए अजय सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल मे बैरिकेडिंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने व पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा।

साथ ही कार्यक्रम के दौरान भारी भीड जुटने व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करने को कहा।


उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को रावण दहन के पश्चात लोगो के कार्यक्रम स्थल से एक साथ बाहर जाने की होड़ को देखते हुए भगदड़ मचने की सम्भवना को देखते हुए जनता को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकालने को पर्याप्त पुलिस बल व सुरक्षा इंतजामात बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान ध्यान रहे कि निकासी मार्गाे में किसी भी प्रकार की फड़ या ठेली न खड़ी हो, जिससे आवागमन में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हो।


उन्होंने अधिकारियो को सम्पूर्ण कार्यक्रम को सीसीटीवी की निगरानी से लैस रखने को कहा। रावण दहन कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास पुलिस द्वारा 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।


ड्यूटी हेतु नियुक्त किये गये पुलिस बल का विवरण:-*


क्षेत्राधिकारी - 03 

निरीक्षक - 06

उ0नि0 - 33

हे0कां0/कां0 - 90

म0कां0 - 17

पी0ए0सी0 - 02 प्लाटून पुरूष, डेढ सैक्शन महिला

फायर टैण्डर - 02

क्यू0आर0टी0 टीम - 01  

घुडसवार पुलिस -  01 दस्ता




Comments
comment
date
latest news
माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द

माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द