News :
देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार* यूपीआई ट्रांसक्शन टैक्स के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुतला दहन विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग किया मतदान

  • Share
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग किया मतदान

shikhrokiawaaz.com

01/23/2025


देहरादून-: आज नगर निकाय चुनावों में राजधानी देहरादून में सुबह से ही अलग अलग बूथों में मतदान किये जा रहे,जिसमे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी अपने परिजनों संग मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी बूथ संख्या 77, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल कालीदास रोड़ में मताधिकार का प्रयोग किया। 

कैबिनेट मंत्री ने अपने वोट देने के लिए आम जनता की तरह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने के उपरांत मतदान किया।
वोट देने के उपरान्त कैबिनेट मंत्री द्वारा आम जनता को अपने मताधिकार का उपयोग करने को कहा, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। एक जागरूक मतदाता ही अपने राज्य और देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति और एक आम नागरिक की वोट की ताकत एक बराबर है। 

उन्होंने इस दौरान राज्य के युवाओं व पहली बार मतदान का प्रयोग करने वालो को मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया। इस दौरान उनके द्वारा मतदान देने मतदान केंद्र में पहुँचे लोगो से बातचीत भी की। 

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान इस बार के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निकाय चुनावों में प्रदेशभर में ताबड़तोड़ जनसभाओं ने निकाय चुनाव में प्रभावशाली रहा है।
Comments
comment
date
latest news
समलैंगिग लोगो को एप्प के जरिये बुलाते थे डेट पर, यूपी पुलिस बनकर ब्लैकमेल कर करते थे लूटपाट

समलैंगिग लोगो को एप्प के जरिये बुलाते थे डेट पर, यूपी पुलिस बनकर ब्लैकमेल कर करते थे लूटपाट