News :
एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण डिजिटल स्ट्राइक: लोगो को ऑनलाइन सट्टेबाजी करवाने वाली 86 गैंबलिंग साइट्स ब्लॉक कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 03 नशा तस्कर दून पुलिस की गिरफ़्त में विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! पिता के ख़ाकी के प्रति सेवा व समर्पण को पुत्र डीएसपी बनकर बढ़ायेगा आगे विफल होती पत्रकारिता ज्ञान के पथप्रदर्शको पर निकाल रहे झुंझलाहट! चलती वोल्वो बस बनी आग का गोला, हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी से बचीं 32 जिंदगियां* फूलों की घाटी के खुले द्वार, प्रकृति प्रेमियों के लिए शुरू हुआ रोमांचक सफर

जनजातीय महोत्सव के समापन में पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

  • Share
जनजातीय महोत्सव के समापन में पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

shikhrokiawaaz.com

03/04/2025


देहरादून:जनपद के परेड ग्राउंड में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव  -2025 के समापन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। 
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने देशभर के विभिन्न जनजाति समाज द्वारा बनाए गए उत्पादों पर आधारित स्टॉलों का भी अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उड़ीसा जनजाति के कलाकारों के साथ सांस्कृतिक नृत्य भी किया।
उनके द्वारा कार्यक्रम के भव्य और सफल आयोजन के लिए राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड देहरादून को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई,इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनजातीय समुदायों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित करने की घोषणा की गई थी। यह पहल जनजातीय विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जनजातीय समुदायों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "पीएम जनमन" और "धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान" जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।ये योजनाएं जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि जनजातीय विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जनजातीय समाज की कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए ऐसे महोत्सवों का आयोजन आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने और अपनाने का अवसर प्राप्त होता है।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जनजातीय शोध संस्थान और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य तरीके से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, अध्यक्ष श्रम बोर्ड कैलाश पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, अपर निदेशक योगेन्द्र रावत, कार्यक्रम संयोजक और समन्वयक राजीव सोलंकी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
भूतपूर्व सैनिक को यूके से गिफ्ट भेजने के नाम 42 लाख की ठगी करने वाला नार्थ ईस्ट का एक अभियुक्त गिरफ्तार

भूतपूर्व सैनिक को यूके से गिफ्ट भेजने के नाम 42 लाख की ठगी करने वाला नार्थ ईस्ट का एक अभियुक्त गिरफ्तार