News :
3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* रात में अकेली भटक रही बुजुर्ग महिला को पोखरी पुलिस ने दिया सहारा, परिजनों से मिलाया माया देवी यूनिवर्सिटी में रैंडम चेकिंग में 47 छात्रो का हुआ यूरिन टेस्ट,रिपोर्ट नेगेटिव 70 वर्षीय बुजुर्ग से कुंडल लूटने वाले बाइक सवार 2 अभियुक्त गिरफ्तार इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तारीख बढ़ी, 15 सितंबर तक मिलेगा मौका वोट बैंक की राजनीति से कब उठेंगे ऊपर?

सीएस ने चंपावत में पर्यटन समृद्धि और विकास योजनाओं का लिया जायजा

  • Share
सीएस ने चंपावत में पर्यटन समृद्धि और विकास योजनाओं का लिया जायजा

shikhrokiawaaz.com

12/02/2025



चंपावत-:  कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने को सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रयासों में आज मंगलवार को उत्तराखंड मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज चम्पावत में विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास, पर्यटन गतिविधियों को गति देने हेतु किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने सबसे पहले बस टर्मिनल चम्पावत का निरीक्षण किया, जहां चंपावत के प्रस्तावित बस टर्मिनल के विषय मे निर्माणदायी संस्था सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता द्वारा मुख्य सचिव को रिपोर्ट दी। मुख्य सचिव द्वारा टर्मिनल के भीतर वाहनों की सुव्यवस्थित आंतरिक आवाजाही (इनसाइड सर्कुलेशन) सुनिश्चित करने तथा यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने को कहा।


जिसके उपरान्त मुख्य सचिव ने मायावती आश्रम का भ्रमण किया, जहाँ स्वामी दिव्य कृपानंद ने मुख्य सचिव को आश्रम के विभिन्न स्थलों का अवलोकन कराया। उन्होंने अधिकारियों को इस क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ।


मुख्य सचिव ने कोलीढेक झील का निरीक्षण कर इसे आध्यात्मिक क्षेत्र (स्पिरिचुअल ज़ोन) तथा योग व वेलनेस हब के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग को महाशीर मछली संरक्षण हेतु भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


इसके उपरांत उन्होंने एबट माउण्ट का निरीक्षण किया और इसे पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील क्षेत्र बताया। उन्होंने एबट माउण्ट से दिखाई देने वाली हिमालय की भव्य श्रृंखलाओं का अवलोकन किया तथा ऐतिहासिक चर्च व पूरे क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी ली।


निरीक्षण के दौरान कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Comments
comment
date
latest news
पौड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए 93 हजार

पौड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए 93 हजार